• Latest
  • Trending
ISRO takes first step towards human space flight

इसरो ने मानव अंतरिक्ष उड़़ान की ओर बढ़ाया पहला कदम

October 27, 2023
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इसरो ने मानव अंतरिक्ष उड़़ान की ओर बढ़ाया पहला कदम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 27, 2023
in राष्ट्रीय
0
ISRO takes first step towards human space flight
गुलशन वर्मा

हरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कुछ प्रारंभिक बाधाओं से पार पाते हुए देश के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ से जुड़़े पेलोड़ के साथ उड़़ान भरने वाले परीक्षण यान का सफल प्रक्षेपण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी‚, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

वैज्ञानिकों ने मिशन निष्फल होने की स्थिति में (अबॉर्ट सिचुएशन) टीवी–डी1 परीक्षण यान से ‘क्रू मॉड्यूल’ (जिसमें अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे) को बाहरी अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने के बाद वापस सुरक्षित लाने के लिए ‘क्रू एस्केप सिस्टम’ यानी चालकदल बचाव प्रणाली (सीईएस) का भी परीक्षण किया। तय योजना के अनुसार‚ ‘क्रू मॉड्यूल’ और ‘क्रू एस्केप सिस्टम’ के बंगाल की खाड़़ी में सुरक्षित और सटीक तरीके से गिरने पर मिशन नियंत्रण केंद्र में इसरो के वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ‘क्रू मॉड्यूल’ वह स्थान है‚ जहां गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में दबावयुक्त पृथ्वी जैसे वातावरण के बीच रखा जाना है।

YOU MAY ALSO LIKE

अग्निवीरों के लिए दो साल के सेवा विस्तार की घोषणा

जल्द नई वर्दी में नजर आएंगे सीआईएसएफ के जवान

टीवी–डी1 के लिए सीएम एक बिना दबाव वाला संस्करण था। नौसेना उन्हें बंगाल की खाड़़ी से फिर से प्राप्त करेगी और इसे चेन्नई बंदरगाह लेकर आएगी। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने मिशन नियंत्रण केंद्र से कहा‚ ‘मुझे टीवी–डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मिशन का उद्देश्य एक परीक्षण यान प्रदर्शन के माध्यम से गगनयान कार्यक्रम के लिए चालक दल बचाव प्रणाली का प्रदर्शन करना था। इस दौरान वाहन ‘मैक’ और उससे भी अधिक तेजी से ऊपर गया‚ जो ध्वनि की गति जितना तेज था और फिर मिशन निष्फल होने की (अबार्ट) स्थिति में सीईएस की कार्यप्रणाली को दर्शाया गया।

इसरो ने एकल–चरण तरल प्रणोदक वाले रॉकेट के इस प्रक्षेपण के जरिए मानव को अंतरिक्ष में भेजने के अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘गगनयान’ की दिशा में आगे कदम बढ़ाया। इसरो का लक्ष्य तीन दिवसीय गगनयान मिशन के लिए मानव को 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा में अंतरिक्ष में भेजना और पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लाना है। इसरो ने कहा था कि इस परीक्षण उड़़ान की सफलता शेष परीक्षणों और मानवरहित मिशन के लिए आधार तैयार करेगी‚ जिससे पहला गगनयान कार्यक्रम शुरू होगा।

सोमनाथ ने कहा कि गैसों को भरने में थोड़़ा समय लगा और यह काम पूरा हो जाने के बाद स्वचालित लांच अनुक्रम की प्रक्रिया उचित तरीके से हुई। ‘क्रू मॉड्यूल रियलाइजेशन’ के मिशन कार्यकारी और गगनयान के मिशन निदेशक आर. हटन ने परीक्षण की सफलता की सराहना की। हटन ने कहा‚ ‘इस विशेष मिशन में सबसे महत्वपूर्ण चालक दल की सुरक्षा है। मिशन में प्रदर्शित किया गया है कि मानो कोई पक्षी अपने बच्चे को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा हो।’ यह मिशन मजबूत और विश्वसनीय है।

modiयह प्रक्षेपण हमें भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़़ान कार्यक्रम‚ , गगनयान को साकार करने के एक कदम और करीब ले जाता है। इसरो में हमारे वैज्ञानिकों को मेरी शुभकामनाएं।
– नरेंद्र मोदी‚, प्रधानमंत्री
amit sahचंद्रयान- तीन के सफल प्रक्षेपण के बाद आज इसरो ने गगनयान के टीवी–डी1 परीक्षण यान का प्रक्षेपण कर अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय यात्रा की पटकथा लिखी। मैं हमारे वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई देता हूं।
–अमित शाह,‚ गृहमंत्री
somnathमिशन का उद्देश्य गगनयान कार्यक्रम के लिए चालक दल बचाव प्रणाली का प्रदर्शन था।
–एस. सोमनाथ‚ इसरो अध्यक्ष
jitendaraइस कार्यक्रम ने 2025 में किसी भारतीय को अंतरिक्ष में भेजने की प्रक्रियाओं के परीक्षणों की एक श्रृंखला का मार्ग प्रशस्त किया है।
–जितेंद्र सिंह‚, केंद्रीय मंत्री
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation