ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अधिकारी, मंत्री, विधायक, पार्षद, आईएएस और आईपीएस के खिलाफ अब आम जन भी शिकायत दर्ज करा सकता है। दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना ने सतर्कता शिकायत सूचना प्रबंधन प्रणाली पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए आप रिश्वत और भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को नाम गुप्त रख कर दर्ज करा सकते हैं। एलजी ने कहा है कि इस पोर्टल के जरिए अब दिल्ली में भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाएगी। बता दें कि इस पोर्टल पर अब दिल्ली के आम नागरिक दिल्ली सरकार, एमसीडी, एनडीएमएसी, डीडीए, दिल्ली पुलिस के साथ-साथ सरकार के अन्य स्वायत्त संगठनों या उनके किसी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकेंगे।



















