• Latest
  • Trending
10वीं के बाद छात्रों को मिलेगी ₹20000 तक आर्थिक मदद

10वीं के बाद छात्रों को मिलेगी ₹20000 तक आर्थिक मदद

November 28, 2026
सृष्टि मिश्रा

जौनपुर की आईपीएस बेटी सृष्टि मिश्रा संभालेंगी मथुरा की कमान

November 28, 2026
यूके का अवॉर्ड जीतने वाला पहला भारतीय बना बिहार का आदर्श

यूके का अवॉर्ड जीतने वाला पहला भारतीय बना बिहार का आदर्श

November 28, 2026
न कोचिंग ली, न मोटी फीस भरी; सेल्फ स्टडी से आईएएस बनीं ओडिशा की कस्तूरी

न कोचिंग ली, न मोटी फीस भरी; सेल्फ स्टडी से आईएएस बनीं ओडिशा की कस्तूरी

November 28, 2026
जरूरी वस्तुओं के पैकेट का वजन घटा, कीमतें बढ़ीं

जरूरी वस्तुओं के पैकेट का वजन घटा, कीमतें बढ़ीं

November 28, 2026
भारत को सिर्फ बाजार नहीं मानतीं जर्मन कंपनियां: गोयल

यूएस में भारतीय सामान पर लगेगा कम टैरिफ

November 28, 2026
Market

दिसंबर 2027 तक 95,000 पर पहुंच सकता है सेंसेक्स

November 28, 2026
आरबीआई

‘जियोपॉलिटिक्स और मौसम का कम आय वालों पर बुरा असर’

November 28, 2026
डिजिपिन डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर

डाक विभाग में 8वीं पास को भी मिल रही नौकरी

November 28, 2026
ट्रंप प्रशासन की सख्त नीतियों से सहमे विदेशी छात्र

ट्रंप प्रशासन की सख्त नीतियों से सहमे विदेशी छात्र

November 28, 2026
अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट्स ने चीन के छात्रों को पीछे छोड़ा

अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट्स ने चीन के छात्रों को पीछे छोड़ा

November 28, 2026
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू

November 28, 2026
बीईसीआईएल की तरफ से लिए जा रहे आवेदन

टेक सेक्टर में 1.30 लाख नौकरियां, पर फ्रेशर्स के लिए इसमें सिर्फ 16 हजार पद

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

10वीं के बाद छात्रों को मिलेगी ₹20000 तक आर्थिक मदद

पंजाब सरकार ने छात्रों को स्किल्स बेस्ड और इंडस्ट्री-रेडी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 28, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
10वीं के बाद छात्रों को मिलेगी ₹20000 तक आर्थिक मदद

ब्लिट्ज ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने 10वीं के बाद छात्रों को स्किल्स बेस्ड और इंडस्ट्री-रेडी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार इंडस्ट्रीज में इंटर्नशिप कर रहे 1700 पॉलिटेक्निक स्टूडेंट्स को 20000 रुपये तक की आर्थिक सहायता देगी। इस सहायता के लिए स्टूडेंट्स को बस एक शर्त को पूरा करना होगा।

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ पहल के तहत पॉलिटेक्निक स्टूडेंट्स को राज्य सरकार 20000 रुपये तक की आर्थिक सहायता देगी।

YOU MAY ALSO LIKE

डाक विभाग में 8वीं पास को भी मिल रही नौकरी

ट्रंप प्रशासन की सख्त नीतियों से सहमे विदेशी छात्र

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ब्यूरो आईबी के दौर में स्किल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसलिए 10वीं के बाद पॉलिटेक्निक चुनना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। पॉलिटेक्निक चुनने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको कम समय और कम खर्च में इंडस्ट्री-रेडी बना देता है। मैट्रिक के बाद सिर्फ 3 साल में आपके पास एक टेक्निकल स्किल होती है। पंजाब सरकार की नई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ स्कीम छात्रों के लिए अच्छा कदम माना जा रहा है।

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ स्कीम क्या है?
यह स्कीम पंजाब सरकार का एक प्रमुख और व्यापक शिक्षा सुधार अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों जैसे पॉलिटेक्निक और आईटीआई की एजुकेशन क्वालिटी को आधुनिक बनाना और छात्रों सिर्फ किताबी ज्ञान देने के बजाय रोजगार और स्टार्टअप के लिए तैयार करना है।

इस योजना का उद्देश्य छात्रों को प्रशिक्षण का पूरा खर्च उठाए बिना वर्कप्लेस का एक्सपीरियंस हासिल करने में मदद करना है। इस पहल के तहत, छात्रों को चार महीने तक की अवधि के लिए हर महीने 5,000 रुपये मिलेंगे। यह स्कीम छह डिप्लोमा स्ट्रीम के 2024-27 बैच के छठे सेमेस्टर के छात्रों के लिए है। इसके लिए पात्रता की कोई पारिवारिक आय सीमा नहीं होगी।

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने क्या कहा?
इस पहल की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हर युवा को अपनी शिक्षा को एक सार्थक करियर में बदलने का अवसर मिलना चाहिए। सीएम ने इस पहल को छात्रों के लिए क्लास से वर्कप्लेस तक के सफर में मदद करने वाला एक कदम बताया।
पंजाब शिक्षा क्रांति योजना के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि सरकारी संस्थान छात्रों को केवल डिग्री ही न दें, बल्कि उन्हें जीवन में सफल होने के लिए जरूरी स्किल और अनुभव भी दें।

तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह आर्थिक सहायता छात्रों को तब मदद करेगी, जब वे कक्षा में सीखी गई बातों को औद्योगिक माहौल में लागू करेंगे। उन्होंने कहा, ‘इंडस्टि्रयल ट्रेनिंग वह जगह है जहां स्टूडेंट्स क्लास में सीखी गई बातों को असल दुनिया की चुनौतियों में लागू करना शुरू करते हैं।’

कंपनी के साथ सरकार भी देगी स्टाइपेंड
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि जो छात्र पहले से ही अपनी इंटर्नशिप देने वाली संस्था या कंपनी से स्टाइपेंड या आर्थिक सहायता प्राप्त कर रहे हैं, वे भी इस सहायता के पात्र होंगे, बशर्ते वह राशि 5,000 रुपये प्रति माह से कम हो। सरकार निर्धारित शर्तों के अनुसार, बाकी बची हुई राशि (अंतर) की भरपाई के लिए सहायता प्रदान करेगी।

बस ये है शर्त
इंटर्नशिप के दौरान पंजाब सरकार की स्कीम के तहत स्टाइपेंड की सिर्फ एक शर्त रखी गई है। यह आर्थिक सहायता इंटर्नशिप के दौरान छात्रों की अटेंडेंस से जुड़ी होगी। लाभ पाने वाले छात्रों को हर महीने कम से कम 90 प्रतिशत अटेंडेंस बनाए रखनी होगी। इसका वेरिफिकेशन उनकी अटेंडेंस रिपोर्ट से किया जाएगा।

स्टाइपेंड की फाइनल किस्त तब जारी की जाएगी, जब छात्र अपनी ट्रेनिंग पूरी कर लेंगे और जरूरी ‘कंप्लीशन सर्टिफिकेट’ जमा कर देंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation