• Latest
  • Trending
इंस्टा पर अश्लील, हिंसक पोस्ट दिखेंगे कम

इंस्टा पर अश्लील, हिंसक पोस्ट दिखेंगे कम

November 28, 2026
आईआईटी में पहली बार मेडिकल की भी पढ़ाई

आईआईटी में पहली बार मेडिकल की भी पढ़ाई

November 28, 2026
एमबीबीएस

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को भारत के हिसाब से स्टाइपेंड

November 28, 2026
यूटीआरआईपी समर इंटर्नशिप-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

यूटीआरआईपी समर इंटर्नशिप-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

November 28, 2026
कनाडा

कनाडा में अगले 3 साल भारतीयों का एडमिशन मुश्किल!

November 28, 2026
राजस्थान बोर्ड के 10वीं-12वीं के एग्जाम फरवरी में नहीं होंगे

राजस्थान बोर्ड के 10वीं-12वीं के एग्जाम फरवरी में नहीं होंगे

November 28, 2026
तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया

तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया

November 28, 2026
7 हफ्ते के नन्हें हाथी राजा का वनतारा में होगा इलाज

7 हफ्ते के नन्हें हाथी राजा का वनतारा में होगा इलाज

November 28, 2026
dolar

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 46.67 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

November 28, 2026
विश्व हिंदू कांग्रेस

विश्व हिंदू महासम्मेलन करेगी विहिप 60 देशों से आएंगे 4000 प्रतिनिधि

November 28, 2026
ग्रैमी में तमिल गाने 'वरुवाई' को मिला नॉमिनेशन

ग्रैमी में तमिल गाने ‘वरुवाई’ को मिला नॉमिनेशन

November 28, 2026
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज राजेश बिंदल ने एनसीएलएटी के चेयरपर्सन का पदभार संभाला

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज राजेश बिंदल ने एनसीएलएटी के चेयरपर्सन का पदभार संभाला

November 28, 2026
लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर

लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इंस्टा पर अश्लील, हिंसक पोस्ट दिखेंगे कम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 28, 2026
in the blitz
0
इंस्टा पर अश्लील, हिंसक पोस्ट दिखेंगे कम

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यूजर्स को अब सेक्सुअली सजेस्टिव (अश्लील) और हिंसक पोस्ट कम दिखाई देंगी। इंस्टाग्राम का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी मेटा ने सरकार की हिदायत के बाद अपने रिकमेंडेशन सिस्टम में खास बदलाव किए हैं। इसके तहत इंस्टाग्राम उन अकाउंट्स की पोस्ट और कंटेंट को कम प्राथमिकता देगा, जिन्हें यूजर फॉलो नहीं करता। इसके लिए मेटा ने एआई के नए और बेहतर मॉडल इस्तेमाल किए हैं। ये मॉडल आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान कर उसे यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रिकमेंडेशन से हटा देंगे।

मेटा के प्रतिनिधि ने आईटी मिनिस्ट्री को इस बारे में जानकारी साझा की है। इन बदलावों का मकसद यूजर्स को अधिक सुरक्षित और बेहतर डिजिटल एक्सपीरियंस देना है। इस तरह के कंटेंट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। बदलाव मुख्य रूप से इस बात से जुड़े हैं कि प्लेटफॉर्म किस सामग्री को यूजर्स तक पहुंचाने के लिए प्रमोट करता है। मेटा का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट पर निगरानी बढ़ा रही है।


मस्क

मस्क के ‘स्टारशिप 15’ ने रचा इतिहास

केप कैनवेरल। एलन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप 15’ ने वो कर दिया जो आज तक किसी रॉकेट ने नहीं किया था। यह रॉकेट 14 नवंबर को स्टारबेस से उड़ा, ऑर्बिट में गया, 26 स्टारलिंक वी3 सैटेलाइट डिप्लॉय किए। धरती के 14 चक्क र लगाए, करीब 22 घंटे पृथ्वी की कक्षा में रहा।

15 नवंबर को वापस आकर उसी टावर पर उतरा जहां से उड़ा था। यानी 2 बड़े रोबोटिक हाथ, जिन्हें चॉपस्टिक आर्म्स भी कहते हैं, उन्होंने इस रॉकेट को पकड़ लिया।

ये एक पूरा राउंड ट्रिप है। लॉन्च से ऑर्बिट में जाना और वापस उसी लॉन्च पैड पर आना। शिप का वापस आना ही सबसे मुश्किल हिस्सा था। बूस्टर पहले 3 बार कैच कर चुका है। शिप का ऑर्बिटल स्पीड से वापस आना, री-एंट्री झेलना, पलटना और हवा में रुककर आर्म्स में आना- ये पहले कभी नहीं हुआ था।


तकनीकी और चिकित्सा उपलब्धियां

छोटे बच्चों में दस्त और सांस के संक्रमण के बीच गहरा नाता

नई दिल्ली। देश के 167 जिलों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को सांस के संक्रमण का खतरा ज्यादा मिला है। इनमें मध्य और पूर्वी भारत के जिले बड़ी संख्या में शामिल हैं।

एक नए अध्ययन में यह भी सामने आया है कि जिन बच्चों को हाल में दस्त की समस्या हुई थी, उनमें सांस के संक्रमण की आशंका उन बच्चों के मुकाबले 4.37 गुना अधिक थी, जिन्हें दस्त नहीं हुए थे। यानी छोटे बच्चों में दस्त और सांस के संक्रमण को अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याएं मानकर नहीं देखा जा सकता। दोनों के बीच मजबूत संबंध सामने आया है।

यह शोध अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हेल्थ’ में प्रकाशित हुआ है। इसमें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के 2019 से 2021 के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने देश के 707 जिलों के 2,21,849 बच्चों के आंकड़े देखे। इसके बाद उन 167 जिलों की पहचान की गई, जहां पांच साल से कम उम्र के बच्चों में सांस के संक्रमण के मामले ज्यादा पाए गए।


रॉबर्ट पैटिनसन होंगे नए ‘जेम्स बॉन्ड 007’

लास एंजेलिस। हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। ‘बैटमैन’ और ‘टि्वलाइट’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके रॉबर्ट अब दुनिया के सबसे मशहूर जासूस जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाते दिखाई देंगे। मेकर्स ने उन्हें अगला एजेंट ‘007’ चुन लिया है। जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस खबर का एलान किया गया। इसके साथ ही रॉबर्ट पैटिनसन अब डैनियल क्रेग की जगह लेने वाले नए जेम्स बॉन्ड बन गए हैं।


तकनीकी और चिकित्सा उपलब्धियां

गर्भ में ही बच्चे की रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन

नई दिल्ली। देश में चिकित्सा विज्ञान ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। एम्स, नई दिल्ली के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के शिशु की रीढ़ की हड्डी की गंभीर जन्मजात बीमारी का सफल ऑपरेशन किया है। भारत में पहली बार इस तरह की ओपन फीटल सर्जरी की गई है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य जन्म से पहले ही बच्चे की रीढ़ की नसों को आगे होने वाले नुकसान से बचाना और भविष्य में गंभीर शारीरिक व न्यूरोलॉजिकल जटिलताओं का खतरा कम करना था।

YOU MAY ALSO LIKE

तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया

7 हफ्ते के नन्हें हाथी राजा का वनतारा में होगा इलाज

करीब छह घंटे तक यह जटिल ऑपरेशन चला। चिकित्सा विज्ञान में इसे मायलोमेनिंगोसेले कहा जाता है। यह स्पाइना बिफिडा का गंभीर रूप है। इसमें रीढ़ की हड्डी और उसे सुरक्षित रखने वाली झिल्लियां पूरी तरह बंद नहीं हो पातीं और बाहर की ओर उभर आती हैं। इससे बच्चे को लकवा, चलने-फिरने में परेशानी और अन्य गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं।

यह सर्जरी बीमारी का पूर्ण इलाज नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चे की नसों को आगे होने वाले नुकसान से बचाना है। जन्म के बाद भी बच्चे को नियमित चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत होगी।

इस सर्जरी की तैयारी के लिए डॉक्टरों की कई विशेषज्ञ टीमों ने पांच सप्ताह से अधिक समय तक काम किया। ऑपरेशन में न्यूरोसर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, एनेस्थीसिया, प्लास्टिक सर्जरी और नवजात शिशु रोग विभाग के 30 से अधिक डॉक्टरों और नर्सों ने हिस्सा लिया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation