ब्लिट्ज ब्यूरो
दोहा। भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन का टारगेट चेज कर लिया। मैच के सुपर हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी।
सूर्यवंशी ने एक ही मैच में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले। उन्होंने सबसे तेज शतक, 150 रन और दोहरा शतक का रिकॉर्ड बनाया। वे लिस्ट-ए क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। लिस्ट-ए में एक टीम को 50 ओवर खेलने का मौका मिलता है। इसमें घरेलू टूर्नामेंट के 50 ओवर वाले मैच भी शामिल होते हैं।
52 गेंद पर दोहरा शतक
वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 52 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर चाड बोवेस का रिकॉर्ड तोड़ा। बोवेस ने 2024 में 103 गेंद में 200 रन पूरे किए थे।
28 बॉल पर शतक
सूर्यवंशी ने 28 गेंद में शतक पूरा किया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंद में शतक लगाया था।
लिस्ट-ए क्रिकेट के सबसे तेज 150 रन
सूर्यवंशी ने 40 गेंद में 150 रन पूरे किए। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन हैं। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। 2025 में बिहार की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 59 गेंद में 150 रन बनाए थे।
एक मैच में 28 छक्के
सूर्यवंशी ने 28 छक्के लगाए। यह लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के हैं। दूसरे नंबर पर डार्सी शॉर्ट हैं, जिन्होंने 2018 में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्वींसलैंड के खिलाफ 23 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्क ों का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 2024 में रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए तन्मय अग्रवाल के 26 छक्क ों का रिकॉर्ड तोड़ा।
पांचवीं बार 40 से कम गेंद में शतक लगाया
सूर्यवंशी ने पांचवीं बार 40 से कम गेंद पर शतक लगाया है। यूएई के खिलाफ वैभव ने 28 बॉल पर सेंचुरी लगाई। इससे पहले उन्होंने 2025 में यूएई के खिलाफ ही टी-20 में 32 गेंद पर शतक लगाया था। सूर्यवंशी ने 384.90 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में 100 या इससे ज्यादा रन की पारियों में सबसे तेज स्ट्राइक रेट है।














