• Latest
  • Trending
लखनऊ में 322 हेक्टेयर में बनेगा देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क

लखनऊ में 322 हेक्टेयर में बनेगा देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क

November 18, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के किसानों को 161.96 करोड़ रुपये जारी

November 18, 2026
समुद्री रेल सुरंग

नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

November 18, 2026
नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला शुरू

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला शुरू

November 18, 2026
'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन

‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमिपूजन

November 18, 2026
Wednesday, November 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लखनऊ में 322 हेक्टेयर में बनेगा देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क

दो हजार करोड़ होंगे खर्च, हाई-थ्रिल राइड्स, वाटर पार्क व रिसॉर्ट होंगे आकर्षण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 18, 2026
in नॉर्थ
0
लखनऊ में 322 हेक्टेयर में बनेगा देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। राजधानी में देश का सबसे बड़ा एम्यूजमेंट यानी मनोरंजन उद्यान बनेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) प्रबंध नगर योजना में 322 हेक्टेयर जमीन पर सबसे बड़ा थीम बेस्ड पार्क बनाने की दिशा में आगे बढ़ा है। केरल की संस्था ने एलडीए में प्रेजेंटेशन भी दे दिया है। प्राधिकरण इस प्रस्ताव को जल्द बोर्ड बैठक में रखेगा। बोर्ड से मंजूरी मिलते ही डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा।

फिलहाल देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली में है, जो 330 एकड़ में फैला है। लखनऊ में बनने वाला पार्क उससे ढाई गुना बड़ा होगा। प्रस्तावित पार्क गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क से चार गुना बड़ा होगा, पार्क को सोलर एनर्जी पर चलाने और जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर विकसित करने का भी प्रस्ताव है।

YOU MAY ALSO LIKE

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

एलडीए में केरल की उसी संस्था ने प्रेजेंटेशन दिया है जिसने कोच्चि और बेंगलुरु में पार्क बनाया है। संस्था ने प्रबंध नगर में बनने वाले पार्क का थ्रीडी माडल, लेआउट व संभावित राइड्स का पूरा खाका एलडीए उपाध्यक्ष के सामने रखा। प्रेजेंटेशन में बताया गया कि मेगा पार्क को तीन जोन में विकसित किया जाएगा।

70 से ज्यादा हाई थ्रिल राइड्स होंगी
पहले जोन में 70 से ज्यादा हाई थ्रिल राइड्स होंगी। भारत का सबसे बड़ा रोलर कोस्टर, रिवर्स लूपिंग कोस्टर, जायंट व्हील, 100 फीट ऊंचा ड्राप टावर, डार्क हारर हाउस और वर्चुअल रियलिटी शो इसके आकर्षण होंगे।

दूसरे जोन में दक्षिण भारत के सबसे बड़े वेव पूल की तर्ज पर दो लाख लीटर क्षमता का वेव पूल, 15 तरह की वाटर स्लाइड, लेजी रिवर, रेन डिस्को और आर्टिफिशियल स्नो पार्क बनाया जाएगा। वहीं, तीसरे जोन में फाइव स्टार रिजार्ट, फूड कोर्ट, शापिंग प्लाजा, मल्टीप्लेक्स, किड्स प्ले एरिया होगा।
प्रबंध नगर योजना शुरू से ही विवादों में है। एलडीए ने जिस जमीन पर पार्क बनाने की योजना बनाई है, वह ग्रीन बेल्ट के रूप में दर्ज है। एलडीए उपाध्यक्ष ने प्रेजेंटेशन के बाद मुख्य नगर नियोजक और अधिशासी अभियंताओं से फीजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड से सैद्धांतिक मंजूरी के बाद ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा।

पीपीपी मॉडल पर बनेगा पार्क
यह प्रोजेक्ट पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की योजना है। इसमें एलडीए जमीन देगा और निजी कंपनी निवेश करके पार्क बनाकर चलाएगी।
प्रोजेक्ट पर करीब 1500 से 2000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, ग्रीन बेल्ट की जमीन खाली पड़ी है। वहां थीम पार्क बनता है तो हरियाली बनी रहेगी। पार्क के 40 प्रतिशत एरिया में ग्रीनरी, थीम गार्डन और वाटर बाडी विकसित की जाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation