ब्लिट्ज ब्यूरो
नासिक। नासिक के रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ महाकुंभ मेले की औपचारिक शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति ने रामकुंड में ध्वजारोहण और स्तंभ पूजन किया।
यह महाराष्ट्र के 2 धार्मिक शहरों नासिक और त्र्यंबकेश्वर में हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ है। लाखों लोग गोदावरी नदी में पवित्र स्नान करते हैं। नासिक में रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर में कुशावर्त तीर्थ पर स्नान होता है।
स्तंभ पूजन के बाद ध्वजारोहण करके मेले का उद्घाटन किया गया। रामकुंड को फूलों से सजाया गया है।
दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालुओं के नासिक और त्र्यंबकेश्वर आने की उम्मीद है। इसी कार्यक्रम में शंखनाद में बने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र भी सौंपा जाएगा।
इससे पहले शुक्रवार को नासिक में महाध्वज ग्राम परिक्रमा निकाली गई।














