ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। आईआईआईटी हैदराबाद के पूर्व छात्र मनोहर पालुरी ने 14 साल बाद मेटा छोड़कर ‘वार्प साइंसेज’ जॉइन किया है। यह 215 मिलियन डॉलर का एक स्टार्टअप है, जो दवा की खोज को तेज करने के लिए एआई और रोबोटिक्स का इस्तेमाल करता है। मनोहर ने ‘वार्प साइंसेज’ नाम के एक स्टार्टअप की सह-स्थापना की है
कंपनी ने सीरीज ए फंडिंग में 215 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। पालुरी के करियर में यह एक नया मोड़ है, जहां वे फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च में एआई का इस्तेमाल करने की चुनौती ले रहे हैं।
पालुरी इस स्टार्टअप में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में शामिल हुए हैं। इस स्टार्टअप का लक्ष्य एआई सिस्टम को रोबोटिक लैब ऑपरेशंस के साथ जोड़ना है, ताकि शोधकर्ताओं को केमिकल कंपाउंड्स बनाने और उनका परीक्षण करने में अधिक मदद मिल सके। इनका मुख्य फोकस वैज्ञानिकों को ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर देना है, जिससे वे बड़े पैमाने पर प्रयोग कर सकें, वास्तविक दुनिया का डेटा जुटा सकें और उन नतीजों का इस्तेमाल आगे की रिसर्च के लिए कर सकें।













