ब्लिट्ज ब्यूरो
जींद। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के जींद स्थित सिवाहा गांव की बेटी मनीषा भनवाला ने इतिहास रच दिया है। मनीषा ने 59 किलोग्राम भारवर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में अमेरिका की पहलवान एबिगेल नेट को 8-6 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।
मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ियों ने बेहद आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मनीषा ने शानदार तकनीक, गजब के संयम और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए मुकाबले में लगातार बढ़त बनाए रखी और अंततः दो अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।














