• Latest
  • Trending
sansad-bhawan

मैं संसद हूं ! आजादी की गूंज से लेकर शक्ति संपन्न देश बनने तक की साक्षी

September 23, 2023
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू

November 28, 2026
बीईसीआईएल की तरफ से लिए जा रहे आवेदन

टेक सेक्टर में 1.30 लाख नौकरियां, पर फ्रेशर्स के लिए इसमें सिर्फ 16 हजार पद

November 28, 2026
10वीं के बाद छात्रों को मिलेगी ₹20000 तक आर्थिक मदद

10वीं के बाद छात्रों को मिलेगी ₹20000 तक आर्थिक मदद

November 28, 2026
ट्रिपल आईटी में अब पूरे साल होगी शिक्षक भर्ती

ट्रिपल आईटी में अब पूरे साल होगी शिक्षक भर्ती

November 28, 2026
'एहसास' शुरू, अब दबाव से नहीं टूटेंगे छात्र

‘एहसास’ शुरू, अब दबाव से नहीं टूटेंगे छात्र

November 28, 2026
सजग एआई

10वीं के छात्रों ने बनाया बच्चों की सुरक्षा के लिए एआई टूल

November 28, 2026
आईआईटी में पहली बार मेडिकल की भी पढ़ाई

आईआईटी में पहली बार मेडिकल की भी पढ़ाई

November 28, 2026
एमबीबीएस

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को भारत के हिसाब से स्टाइपेंड

November 28, 2026
यूटीआरआईपी समर इंटर्नशिप-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

यूटीआरआईपी समर इंटर्नशिप-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

November 28, 2026
कनाडा

कनाडा में अगले 3 साल भारतीयों का एडमिशन मुश्किल!

November 28, 2026
राजस्थान बोर्ड के 10वीं-12वीं के एग्जाम फरवरी में नहीं होंगे

राजस्थान बोर्ड के 10वीं-12वीं के एग्जाम फरवरी में नहीं होंगे

November 28, 2026
तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया

तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मैं संसद हूं ! आजादी की गूंज से लेकर शक्ति संपन्न देश बनने तक की साक्षी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 23, 2023
in the blitz
0
sansad-bhawan
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मैं संसद हूं। मेरी उमर 95 बरस हो चुकी है। अब वक्त आ गया है, जब अपने सभी अधिकार नई-नवेली संसद को सौंप दूं। मेरे लिए यह क्षण जितना सुखद है, उतना ही भावुक भी। आज वो हर लम्हा याद आ रहा है, जब मेरी गोद बैठकर कानून निर्माताओं ने देश की तस्वीर बदलने वाले फैसले लिए। मेरी पैदाइश 1927 में हुई।

मुझे डिजाइन करने वाले हर्बर्ट बेकर और उद्घाटन करने वाले ब्रिटिश गवर्नर लॉर्ड इरविन ने सपने में भी नहीं सोचा था कि दो बरस बाद 8 अप्रैल 1929 को देश की आजादी के दीवाने भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त, बहरी अंग्रेज सरकार को देशवासियों की आवाज विस्फोट करके सुनाएंगे। उस वक्त मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। हालांकि, मेरे कानों में छेद हो गया, वंदे मातरम की गूंज सुनने के लिए 18 साल इंतजार करना पड़ा। आखिर, 15 अगस्त 1947 को वो दिन आ ही गया।

YOU MAY ALSO LIKE

तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया

7 हफ्ते के नन्हें हाथी राजा का वनतारा में होगा इलाज

पं. जवाहरलाल नेहरू का संबोधन पूरी दुनिया के दिलोदिमाग को संवेदनाओं से भर देने वाला था। 26 जनवरी, 1950 को जब भारतीय गणराज्य की घोषणा हुई तो मेरा रोम-रोम खिल उठा। वहीं मेरे जेहन में दर्द और वेदना के वो क्षण भी जस के तस हैं, जब तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष जीवी मावलंकर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निधन की घोषणा की। युद्धकाल में लाल बहादुर शास्त्री द्वारा देशवासियों से एक समय का भोजन बचाने की अपील वाला दिन भी याद है। वह भी गर्व का पल था जब इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को आजाद कराने और सिक्कि म के भारत में विलय का एलान किया। मुझे 21 जुलाई 1975 की वो तारीख भी अच्छी तरह याद है, जब इसी लोकसभा में आपातकाल की घोषणा हुई।

यह भी याद है जब अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को ‘परमाणु हथियार संपन्न देश’ से गौरवान्वित किया। हर संस्कृति व परंपराओं को सहेजने वाली मैं संसद, कैसे भूल सकती हूं उन दिनों को जब वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा और अटल विहारी वाजपेयी को प्रधानमंत्री के रूप में संसद का विश्वास खोना पड़ा था। यह सही है कि इनमें से अटल बिहारी अकेले ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जो बाद में चुनाव जीतकर फिर मेरा साथ पाने में कामयाब रहे। 13 दिसंबर 2001 की वो मनहूस घड़ी याद करके मैं आज भी सिहर जाती हूं, जब आतंकियों ने मुझ पर हमला किया और मुझे बचाने के लिए मेरे गार्ड समेत 9 लोगों को शहीद होना पड़ा। 21वीं सदी का वह दिन भी मेरी यादों में तरोताजा रहेगा, जब पक्ष-विपक्ष की जोरदार बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्त करा दिया। मैं 144 खम्भों वाली इमारत हूं और आज मैं लगभग 143 करोड़ लोगों की आवाज हूं।

अपनी लंबी यात्रा में मैंने देश-दुनिया में कई बदलाव देखे हैं और आगे भी हर बदलाव के लिए तैयार हूं। सच यही है कि वर्षों से अपने केंद्रीय सभाकक्ष के प्रवेश द्वार पर लिखे इस वाक्य ‘अयं निजः परोवेति गणना लघुचेतसाम ्। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम ्।।’ (यानी यह मेरा है, यह पराया है, ऐसी गणना छोटी मानसिकता वाले करते हैं, जबकि उदार चित्त वाले तो पूरे विश्व को ही अपना परिवार मानते हैं) को चरितार्थ करते हुए देशवासियों के साथ-साथ दुनिया की बेहतरी की कामना करती हूं और आगे भी करती रहूंगी। जय हिन्द, जय भारत ।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation