• Latest
  • Trending
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
Wednesday, November 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च में वैज्ञानिकों ने एक बड़ी चुनौती को किया हल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 5, 2026
in वेस्ट
0
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

अहमदाबाद। भारत भी अपना सूरज बनाने की दिशा में काम कर रहा है। गुजरात की एक लैब में वैज्ञानिक प्रकृति की सबसे शक्तिशाली प्रक्रिया संलयन यानी फ्यूजन को फिर से साकार करने की कोशिशों में जुटे हैं। यह वह रिएक्शन है जिससे सूरज चमकता है। हाल ही में चीन के बारे में खबर आई थी कि उसने कृत्रिम सूरज के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट बना लिया है। अब कृत्रिम सूरज बनाने की दिशा में भारतीय वैज्ञानियों की कोशिश भी रंग लाई है।

सूरज जैसी ऊर्जा पाने की चुनौती
बता दें कि सूरज संलयन यानी फ्यूजन से ऊर्जा पैदा करता है। नाभिकीय संलयन की यह प्रक्रिया कभी रुकती नहीं, सतत चलती रहती है। यदि इंसान इस तकनीक की मदद से कृत्रिम सूरज बनाए तो सबसे बड़ी चुनौती ऊर्जा को सतत बनाए रखने के साथ ही उस पर कंट्रोल हासिल करने और उसे देर तक बनाए रखने की होती है।

YOU MAY ALSO LIKE

नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला शुरू

वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च में वैज्ञानिकों ने इस दिशा में एक बड़ी चुनौती को हल कर लिया है। वैज्ञानिकों एसएसटी-1 टोकामाक मशीन में एक शक्तिशाली 82.6 गीगाहर्ट्ज जाइरोट्रॉन नाम के उपकरण को चालू किया है जो हाई फ्रीक्वेंसी माइक्रोवेव ऊर्जा की मदद से प्लाज्मा स्टेट को लंबे समय तक बेहद ऊंचे तापमान पर गर्म बनाए रखता है। यानी भारतीय वैज्ञानिक सूरज की तरह फ्यूजन यानी संलयन से असीमित ऊर्जा बनाने की दिशा में आगे बढ़ चले हैं।

क्या होता है प्लाज्मा स्टेट?
प्लाज्मा एक अवस्था होती है। ठोस, द्रव और गैस के बाद प्लाज्मा पदार्थ की चौथी अवस्था है। यह बेहद उच्च तापमान वाली स्थिति होती है। यह किसी भी पदार्थ की अति उच्च तापमान वाली और इलेक्टि्रकली चार्ज्ड अवस्था मानी जाती है। इस स्थिति में परमाणु अपने इलेक्ट्रान तक खोने लगते हैं।

फ्यूजन से बिजली बनाना बड़ी चुनौती
एसएसटी-1 यानी स्टेडी स्टेट सुपरकंडक्टिंग टोकामाक भारत की वह फ्यूजन मशीन है जिसे सूर्य की तरह ऊर्जा देने की प्रक्रिया को साकार करने के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि फ्यूजन रिएक्टर यानी संलयन रिएक्टर बनाना बेहद मुश्किल है। न्यूक्लियर पॉवर प्लांट में रेडियोएक्टिव ईंधन जलाने के बजाय फ्यूजन रिएक्टर में अति उच्च तापमान और दबाव के बीच हल्के परमाणुओं के नाभिक को जोड़कर ऊर्जा पैदा की जाती है।

प्लाज्मा स्टेट को बनाए रखना मुश्किल
इस प्रक्रिया में अति उच्च तापमान के कारण एटम अपना अस्तित्व खोने लगते हैं। इस खतरनाक प्रयोग का केंद्र प्लाज्मा होता है जो पदार्थ की बहुत गर्म और इलेक्टि्रकली चार्ज्ड अवस्था मानी जाती है। यदि यह रिएक्टर की सतह से टकरा जाए तो काफी नुकसान भी हो सकता है। यही कारण है कि पृथ्वी पर एक बड़ी चुनौती प्लाज्मा को रिएक्टर की दीवारों को छूने से रोकना है। वैज्ञानिकों को जटिल मैग्नेटिक सिस्टम पर निर्भर रहना पड़ता है।

देर तक प्लाज्मा स्टेट बनाए रखना मुश्किल
ऐसे में रिएक्टर के भीतर प्लाज्मा को देर तक बनाए रखना ही बड़ा चुनौतीपूर्ण काम है। भारतीय वैज्ञानिकों ने डोनट के आकार के टोकामाक मशीन के भीतर शक्तिशाली मैग्नेटिक फील्ड पैदा करने में कामयाबी पाई है।

इसकी मदद से ही प्लाज्मा को देर तक बनाए रख पाना संभव हो सकेगा। वहीं जाइरोट्रॉन वह शक्तिशाली मशीन है जो हाई-फ्रीक्वेंसी माइक्रोवेव ऊर्जा को पैदा करती है। इस ऊर्जा को एसएसटी-1 में प्लाज्मा तक पहुंचाया जाता है। इससे अति उच्च तापमान बनाने और उसे बनाए रखने में मदद मिलती है। इसकी मदद से वैज्ञानिक गर्म प्लाज्मा को लंबे समय तक बनाए रख पाएंगे।

सूरज से 20 गुना ज्यादा तापमान बना चुके
बता दें कि भारत के वैज्ञानिक नाभिकीय संलयन के प्रयोगों में पहले ही 200 मिलियन डिग्री सेल्सियस से भी ऊंचे प्लाज्मा तापमान को हासिल कर चुके हैं। यह सूरज के कोर से लगभग 20 गुना अधिक गर्म है। हालांकि इतने तापमान तक पहुंचना चुनौती का केवल एक हिस्सा है।

असल चुनौती अति उच्च तापमान वाले प्लाज्मा को लंबे समय तक स्थिर और सीमित रखना है ताकि नाभिकीय संलयन यानी फ्यूजन से पैदा हुई ऊर्जा को इस्तेमाल के लायक बनाया जा सके।

कृत्रिम ‘सूरज’ बनाना क्यों मुश्किल?
कृत्रिम ‘सूरज’ यानी नाभिकीय संलयन यानी न्यूक्लियर फ्यूजन से बिजली पैदा करना विज्ञान और इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी चुनौती है। फ्यूजन साफ-सुथरी ऊर्जा का एक बड़ा विकल्प हो सकता है। धरती पर इसके लिए ईंधन भी खूब उपलब्ध हैं। इससे कम समय तक रहने वाला रेडियोएक्टिव कचरा पैदा होता है। यही कारण है कि चीन भी इसको साकार करने में लगा हुआ है। नया गाइरोट्रॉन तुरंत एसएसटी-1 को फ्यूजन पॉवर प्लांट में नहीं बदल देगा लेकिन इसने भारतीय वैज्ञानिकों के अति उच्च तापमान वाले प्लाज्मा के अध्ययन की दिशा में आगे जरूर बढ़ा दिया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation