लखनऊ। पंचायती राज के प्रमुख सचिव रहे आईएएस अनिल कुमार को खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रम व सेवायोजन के प्रमुख सचिव रहे डॉ. एम.के.एस. सुंदरम को कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन का प्रमुख सचिव बनाया गया है। कृषि विभाग का जिम्मा संभाल रहे आईएएस रविंद्र को प्रमुख सचिव, पंचायती राज नियुक्त किया गया है।














