लखनऊ । वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव रहीं वी. हेकेली झिमोमी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है। उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव रहे महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को स्थानांतरित करते हुए प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव रहे डॉ. आशीष कुमार गोयल को अब अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है।













