भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में कुल 504 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जो भी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं, वो अब 9 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर है। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा 28 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल सात वर्गों में भर्ती की जाएगी। इनमें सूबेदार के साथ विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) और जिला पुलिस बल (डीईफ) में सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। इसके अलावा टेक्निकल कैटेगरी में भी सब-इंस्पेक्टर के अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां होंगी।
पद का नाम – कुल वैकेंसी
सूबेदार- 81
सब-इंस्पेक्टर (विशेष सशस्त्र बल ) – 69
सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल )-312
सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) – तकनीकी – 10
सब-इंस्पेक्टर फोटो
तकनीकी – 9
सब-इंस्पेक्टर (क्यूडी) – तकनीकी – 4
सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) – तकनीकी – 22
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवार केवल अनारक्षित ओपन कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं।
nरिजर्वेशन और आयु सीमा में छूट का लाभ केवल मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी उम्मीदवारों को मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर (एसएएफ) और सब-इंस्पेक्टर (डीईएफ) पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा जरूरी है। वहीं, फोटो, क्यूडी और फिंगर प्रिंट तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ विषयों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कितनी है आयु सीमा?
उम्मीदवार की आयु की गणना 23 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। नोटिफिकेशन में अलग-अलग श्रेणियों और उम्मीदवारों की स्थिति के अनुसार अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। संबंधित श्रेणियों में ऊपरी आयु सीमा 33 से 43 वर्ष तक है। वहीं, अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का लाभ नहीं मिलेगा।
भर्ती के लिए शारीरिक मानक
लिखित परीक्षा के अलावा उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई अलग-अलग निर्धारित है।
पुरुष उम्मीदवारः न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी।
पुरुष उम्मीदवारों की छातीः बिना फुलाए कम से कम 81 सेमी और फुलाने पर 86 सेमी। यानी छाती में कम से कम 5 सेमी का विस्तार होना चाहिए।
महिला उम्मीदवारः न्यूनतम लंबाई 152.4 सेमी।














