रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय और अपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला आगामी 23 सितंबर को प्रात: 10:00 बजे से अपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, कौशलगंज बिलासपुर परिसर में आयोजित होगा। मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य सरकार के रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते हैं। आयोजकों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा/सीवी, सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र ,पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है।
जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।














