नई दिल्ली। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने बिहार में पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बीपीएसएससी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अक्तूबर निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 10 अगस्त, 2026 के आधार पर 24 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है।
आवेदन शुल्क
सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क एक समान है। सभी उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा।
भर्ती संबंधित विवरण
इस भर्ती के जरिये बिहार में पुलिस कंपनी कमांडर के कुल 65 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कैटेगरी – कुल पद
•जनरल- 27
•एससी- 10
•एसटी-01
•अंत्यत पिछड़ा वर्ग-11
•पिछड़ा वर्ग- 08
•ईडब्ल्यूएस – 06
•पिछड़ा वर्ग की महिला- 02













