नई दिल्ली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यूकेपीएससी ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक यूकेपीएससी 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 09 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 07 से 16 अक्टूबर तक एक्टिव रहेगी।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
आयु सीमा: आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स
•त्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 में
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pscuk.net.in पर जाएं।
•वेबसाइट के होमपेज पर हाऊ टु अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
•इसके बाद अप्लाई नाऊ बटन पर क्लिक करें।
•अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
•फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
•अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पात्रता मानदंड, उम्र, आवेदन करने से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।













