• Latest
  • Trending
modi 73rd birthday

यूं ही नहीं आती मोदी लहर

September 16, 2023
लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर

लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

केंद्र सरकार तय करेगी, किसे मानेगी पूर्व अग्निवीर

November 28, 2026
इंस्टा पर अश्लील, हिंसक पोस्ट दिखेंगे कम

इंस्टा पर अश्लील, हिंसक पोस्ट दिखेंगे कम

November 28, 2026
पीयूसी सर्टिफिकेट

गाड़ियों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता अवधि बढ़ी

November 28, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

रिटायरमेंट के बाद किस्त में ले सकेंगे पीएफ का पैसा

November 28, 2026
daily-news

देश में बाघों की संख्या 1827 से बढ़कर 3600 हुई

November 28, 2026
वैभव सूर्यवंशी

देश की प्रभावशाली हस्तियों में वैभव सूर्यवंशी, आलिया और आर्यन

November 28, 2026
भारतीय क्रिकेट

भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीना मैच

November 28, 2026
आईसीसी टूर्नामेंट

भारत में होगा 2031 का वनडे वर्ल्ड कप

November 28, 2026
वैभव सूर्यवंशी

वैभव ने मचाया कोहराम, एक ही मैच में कई रिकॉर्ड ध्वस्त

November 28, 2026
निजी सुरक्षा कर्मी देश की सुरक्षा की पहली पंक्ति: द्विवेदी

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्राइवेट सिक्योरिटी 2.0 का दिया मंत्र

November 28, 2026
खदान बंदी नियम

कोयला खदानों को बंद करने के लिए नए नियम

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूं ही नहीं आती मोदी लहर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 16, 2023
in the blitz
0
modi 73rd birthday

YOU MAY ALSO LIKE

लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर

केंद्र सरकार तय करेगी, किसे मानेगी पूर्व अग्निवीर

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में आए सवा 9 साल हो चुके हैं। 26 मई 2014 को पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की कमान संभाली थी। 2014 में मोदी लहर पर सवार होकर बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था। वहीं 2019 में मोदी सुनामी में विपक्षी दलों के कई पुराने दरख्त तक उखड़ गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर बीजेपी ने 303 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

मोदी सरकार ने इस दौरान कई बड़े फैसले लिए हैं। आम जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश समेत कई निर्णयों ने मोदी सरकार की लोकप्रियता व स्वीकार्यता को बढ़ाया। इन 9 सालों में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की तैयारी है।

यूं ही नहीं आती मोदी लहर

1 of 4
- +
modi 73rd birthday
modi 73rd birthday
modi 73rd birthday
modi 73rd birthday

1.

2.

3.

4.

9 साल में जनता तक पहुंची ये 9 बड़ी योजनाएं
– पीएम मोदी के कार्यकाल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों और शहरों में 12 करोड़ शौचालय बने।
– जनधन योजना के तहत देशभर में 48.93 करोड़ लोगों ने अपने बैंक खाते खुलवाए। ये खाता जीरो बैलेंस के साथ शुरू होता है।
– पीएम मोदी की मुद्रा योजना में लोगों को बिना गारंटी के सस्ता ऋण दिया गया। इस योजना के तहत अब तक 40.82 करोड़ लोगों को 23.2 लाख करोड़ का कर्ज दिया गया।
– पीएम आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए 3.45 करोड़ घर बनाए गए।
– मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 9.59 करोड़ घरों में एलपीजी कनेक्शन की पहुंच बनी।
– जन आरोग्य योजना के तहत 4.44 करोड़ लोगों का इलाज हुआ।
– किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12 करोड़ किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि।
– हर घर जल योजना के तहत अब तक 11.66 करोड़ परिवारों को पीने का साफ पानी मुहैया कराया जा चुका है।
– कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुए कोविड टीकाकरण में अब तक 220.67 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
9 साल में पीएम मोदी के 9 बड़े फैसले

– 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत।
– 2015 में पीएम आवास योजना को तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला लिया।
– 2016 में नोटबंदी का फैसला कर पीएम मोदी ने सभी को चौंका दिया।
– 2017 में देश की अर्थव्यवस्था को तेज गति देने के लिए जीएसटी लागू।
– 2018 में पात्र लाभार्थियों के लिए आयुष्मान भारत योजना।
– 2019 में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला।
– राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2020 में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन किया।
– 2021 में कोरोना से बचाव के लिए स्वदेशी वैक्सीन के जरिये टीकाकरण अभियान की शुरुआत।
– डिजिटल इंडिया का सपना पूरा करने के लिए 2022 में 5जी सेवाओं की शुरुआत।

2014-2023 कितना बदला देश

– 2014 में देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 थी, जो अब बढ़कर 692 हो चुकी।
– 2023 में एम्स की संख्या बढ़कर 24 हो चुकी, जो 2014 में केवल 6 थी।
– 2014 तक देश में 723 यूनिवर्सिटी थीं, जो 2023 में बढ़कर 1472 हो चुकी।
– 2014 तक देश में 16 आईआईटी संस्थान थे, जो 2023 में 23 हो चुके।
– 2014 तक देश में 13 आईआईएम थे, जो अब 20 हो चुके।
– 2014 में भारत की बिजली उत्पादन क्षमता 2.34 लाख मेगावाट थी, जो 2023 में 4.17 लाख मेगावाट हो गई।
– 2014 तक देश में 13 करोड़ गैस कनेक्शन थे, जो 2023 में 31 करोड़ हो गए।
– 2014 तक देश में नेशनल हाईवे की पहुंच 91,287 किमी तक थी, जो 2023 में 1.44 लाख से ज्यादा हो गई।
– 2014 तक देश में 74 एयरपोर्ट थे जो 2023 में 148 हो गए। 2014 तक देश में रेल मार्गों का 21,614 किमी हिस्सा ही इलेक्टि्रक लाइन से जुड़ा था, 2023 में यह बढ़कर 58,812 किमी तक पहुंच गया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation