ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली।भारत को बांटने का शौक पालने वाला पाकिस्तान आज खुद टूट रहा है। पीओके में जोरदार विरोध प्रदर्शनों के बीच बलूचिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस की तारीख भी फिक्स कर दी है। बलूचिस्तान 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। बलूच नेता इसके लिए दुनियाभर के देशों से समर्थन की मांग कर रहे हैं। रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि वे 11 अगस्त को बलूच एकता दिखाएं और स्वतंत्रता दिवस मनाएं।
बलूच लिबरेशन नेता मीर यार बलूच ने कहा कि 11 अगस्त को लोग स्वतंत्र बलूचिस्तान का झंडा अपने घरों पर फहराएं। इसके साथ ही आस-पास, बाजार, दुकानों और सार्वजनिक जगहों पर रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान का झंडा लगाया जाए।
बलूच नेता ने कहा कि हर साल अब 11 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। विदेश में रहने वाले बलूच लोग भी इस दिन स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएंगे।














