• Latest
  • Trending
सिंधु जल संधि पर दो टूक, पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख: विनय क्वात्रा

सिंधु जल संधि पर दो टूक, पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख: विनय क्वात्रा

August 10, 2026
प्राकृतिक खेती के लिए कुरुक्षेत्र में 2000 एकड़ जमीन चिह्नित

आंध्र से सीखा मत्स्य पालन, एक साथ पाल रहे 4 तरह की मछलियां

August 10, 2026
प्राकृतिक खेती के लिए कुरुक्षेत्र में 2000 एकड़ जमीन चिह्नित

प्राकृतिक खेती के लिए कुरुक्षेत्र में 2000 एकड़ जमीन चिह्नित

August 10, 2026
दक्षिणी हरियाणा में घट रहा कपास का रकबा

दक्षिणी हरियाणा में घट रहा कपास का रकबा

August 10, 2026
अरहर की देरी से बुआई भी लाभकारी

अरहर की देरी से बुआई भी लाभकारी

August 10, 2026
एचएएल व सैफरान में लीप इंजन टर्बाइन फोर्जिंग के लिए दीर्घकालिक समझौता

एचएएल व सैफरान में लीप इंजन टर्बाइन फोर्जिंग के लिए दीर्घकालिक समझौता

August 10, 2026
भारतीय नौसेना में 2035 तक शामिल होंगे 200 जहाज

भारतीय नौसेना में 2035 तक शामिल होंगे 200 जहाज

August 10, 2026
लंबी दूरी की मिसाइल 'कुशा' का पहला परीक्षण पूरा

लंबी दूरी की मिसाइल ‘कुशा’ का पहला परीक्षण पूरा

August 10, 2026
एयरोस्पेस में भारत की बड़ी छलांग

एयरोस्पेस में भारत की बड़ी छलांग

August 10, 2026
देश में तेजी से बढ़ रही प्रभावशाली महिलाओं की संख्या

देश में तेजी से बढ़ रही प्रभावशाली महिलाओं की संख्या

August 10, 2026
बार-बार केवाईसी कराने और दस्तावेज जमा करने का झंझट खत्म

बार-बार केवाईसी कराने और दस्तावेज जमा करने का झंझट खत्म

August 10, 2026
डाबर के '100% प्योर' दावे वाले प्रोडक्ट्स पर बैन टला

डाबर के ‘100% प्योर’ दावे वाले प्रोडक्ट्स पर बैन टला

August 10, 2026
जीएसटी कलेक्शन में बंपर उछाल, जुलाई में आंकड़ा 2.11 लाख करोड़ के पार

जीएसटी कलेक्शन में बंपर उछाल, जुलाई में आंकड़ा 2.11 लाख करोड़ के पार

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सिंधु जल संधि पर दो टूक, पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख: विनय क्वात्रा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in अन्तरराष्ट्रीय
0
सिंधु जल संधि पर दो टूक, पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख: विनय क्वात्रा

ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) सद्भावना और मित्रता की भावना के साथ की गई थी, लेकिन पाकिस्तान ने पिछले कई दशकों में इस भावना को लगातार कमजोर किया। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा संधि को स्थगित रखने का फैसला केवल उस वास्तविकता को स्वीकार करना है, जिसे पाकिस्तान के व्यवहार ने पहले ही नष्ट कर दिया था।

क्वात्रा ने यह बात ‘न्यूजवीक पत्रिका’ में प्रकाशित अपने लेख में कही। उनका यह लेख ऐसे समय आया है, जब हाल ही में पाकिस्तान ने भारत के 23 अप्रैल 2025 को सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के फैसले के विरोध में एक सम्मेलन आयोजित किया था। भारत ने यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद लिया था, जिसमें पाकिस्तान से प्रशिक्षित आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत समेत 60 देशों पर नए टैरिफ लगाकर घिरे डोनाल्ड ट्रंप

शेख हसीना ने कहा- न फांसी की चिंता, न जेल की परवाह

‘संधि की प्रस्तावना में सद्भावना और मित्रता की बात’

क्वात्रा ने लिखा, यह याद रखना चाहिए कि संधि की प्रस्तावना में कहा गया है कि इसे ‘सद्भावना और मित्रता की भावना’ से संपन्न किया गया था। पाकिस्तान ने आधी सदी तक इस सद्भावना और मित्रता को खत्म करने का काम किया। संधि को स्थगित रखने का फैसला केवल उसी स्थिति को स्वीकार करता है, जिसे पाकिस्तान के आचरण ने पहले ही नष्ट कर दिया था।

1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सिंधु जल संधि के तहत भारत को सिंधु बेसिन की छह नदियों में से तीन पर नियंत्रण मिला, जिनमें कुल जल का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा बहता है। वहीं, पाकिस्तान को उन नदियों पर अधिकार मिला, जिनमें करीब 80 प्रतिशत पानी बहता है। क्वात्रा ने कहा कि इस असंतुलन के कारण भारत के कई क्षेत्रों का विकास लंबे समय तक प्रभावित रहा, फिर भी भारत ने संधि का सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि इसके जवाब में पाकिस्तान ने 1965, 1971 और 1999 में भारत के खिलाफ युद्ध छेड़े। इसके अलावा उसने सीमा पार आतंकवाद जारी रखा, जिसमें 2001 का संसद हमला, 2008 का मुंबई आतंकी हमला, 2016 के उरी और पठानकोट हमले, 2019 का पुलवामा हमला और 2025 का पहलगाम आतंकी हमला शामिल हैं।

क्वात्रा ने कहा कि अगर पाकिस्तान वास्तव में भारत के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर सहयोग चाहता है, तो उसे सबसे पहले वर्षों में खड़े किए गए आतंकी ढांचे को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि संधि के तहत भारत द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं के मामले में पाकिस्तान ने लगातार बाधाएं खड़ी कीं और प्रशासनिक स्तर पर देरी की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने तकनीकी बदलावों को ध्यान में रखते हुए संधि में संशोधन के भारत के प्रयासों का भी लगातार विरोध किया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation