• Latest
  • Trending
The history of Dogra dynasty has been glorious and glorious: Deepak Dwivedi

वैभवशाली, गौरवशाली रहा है डोगरा वंश का इतिहास : दीपक द्विवेदी

September 1, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वैभवशाली, गौरवशाली रहा है डोगरा वंश का इतिहास : दीपक द्विवेदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 1, 2023
in राष्ट्रीय
0
The history of Dogra dynasty has been glorious and glorious: Deepak Dwivedi
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ब्लिट्ज इंडिया समूह के चेयरमैन और प्रधान संपादक दीपक द्विवेदी ने कहा है कि विविध कारणों से आज के दौर में रीडिंग और राइटिंग हैबिट बहुत कम हो गई है। ऐसे में देश की समृद्ध सांस्कृतिक, सामाजिक परंपराओं, डोगरा व अन्य राजवंशों के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों, धरोहरों के बारे में जानकारी अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया है। दीपक द्विवेदी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में डोगरा समुदाय के वैभवशाली इतिहास पर डा. एनएन पंडिता द्वारा लिखित पुस्तक ‘कश्मीर अंडर द डोगराज’ के विमोचन के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में डा.कर्ण सिंह, विख्यात पत्रकार आलोक मेहता, डा.नंदिनी सिंह कपूर, डा.एसएन पंडिता व अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

दीपक द्विवेदी ने कहा कि डोगरा वंश का बहुत समृद्ध, गौरवशाली और वैभवशाली इतिहास रहा है। इस इतिहास पर नजर डालने से पहले हमें महाराज गुलाब सिंह, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित प्रेमनाथ डोगरा व महाराजा हरिसिंह के बारे में जानना होगा। इनके बिना डोगरा इतिहास की चर्चा करना निर्जीव सा लगेगा। दीपक द्विवेदी ने डोगरा वंश के अतीत से वर्तमान को जोड़ते हुए एक बड़े घटनाक्रम का जिक्र अपने संबोधन में किया। उन्होंने कहा कि 2019 में जम्मू कश्मीर को लेकर एक बड़ा परिवर्तन हुआ जिससे वहां विकास का नया वातावरण बना। उन्होंने कहा कि यदि महाराजा हरिसिंह ने जम्मू कश्मीर का विलय भारत में न करवाया होता तो देश को 2019 की उपलब्धि हासिल नहीं होती। इसका पूरा श्रेय डोगरा वंश को ही जाता है। इसी के चलते आज हम गर्व के साथ कहते हैं कि जम्मू कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है। द्विवेदी ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब जम्मू-कश्मीर में प्रवेश के लिए परमिट लेना अनिवार्य होता था। इतिहास बताता है कि वरिष्ठ नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 9 मई 1953 को बिना परमिट जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया था। 11 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तब उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी से कहा था कि आप दिल्ली जाओ और सबको बताओ कि मैंने बिना परमिट जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया और मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

दीपक द्विवेदी ने कहा कि देश व दुनिया के लोग माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि यह मंदिर डा. कर्ण सिंह के पूर्वज महाराजा गुलाब सिंह ने बनवाया था। इस विरासत को कौन बताएगा, कौन प्रेरणा लेगा। रीडिंग हैबिट और राइटिंग, दोनों बढ़ानी पड़ेगी। जम्मू-कश्मीर के इतिहास और डोगरा राजवंश के स्वर्णिम अतीत को अलग-अलग माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए जाने की आवश्यकता है।

अपने आप में एक संस्था हैं डा. कर्ण सिंह
दीपक द्विवेदी ने आलोक मेहता की बात पर कहा कि भारत रत्न सरकारी व्यवस्था है। डा. कर्ण सिंह तो भारत के रत्न हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा, डा. कर्ण सिंह व्यक्ति नहीं बल्कि अपने आप में एक संस्था हैं। उन्होंने अपना जीवन भाषा, समाज, प्रदेश व संस्कृति के विकास को समर्पित कर दिया।

ब्लिट्ज इंडिया की पेशकश
इस अवसर पर ब्लिट्ज इंडिया के चेयरमैन और प्रधान संपादक दीपक द्विवेदी ने उपस्थित गण्यमान्यजनों से कहा कि आप जिस भी साहित्य, संस्कृति, विरासत के बारे में आग्रह करेंगे, ब्लिट्ज इंडिया उस सामग्री को हर सप्ताह छाप कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने के लिए तैयार है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation