• Latest
  • Trending
डिफेंस इन्वेस्टिचर 2026: राष्ट्रपति ने दिए वीरता सम्मान

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल

July 13, 2026
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल

राष्ट्रपति मुर्मू ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 13, 2026
in राष्ट्रीय
0
डिफेंस इन्वेस्टिचर 2026: राष्ट्रपति ने दिए वीरता सम्मान

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां आयोजित डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 (फेज-2) में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों को विशिष्ट सैन्य सम्मान प्रदान किए।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल, सेना प्रमुख-नामित लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को उत्तम युद्ध सेवा मेडल और मेजर जनरल मनदीप सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया। (लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभाल चुके हैं।)

YOU MAY ALSO LIKE

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम मंदिर के सीईओ

गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी

व्हाइट टाइगर आर्मर्ड डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल मनदीप सिंह को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा को वीर चक्र मिला।

डिफेंस इन्वेस्टिचर 2026: राष्ट्रपति ने दिए वीरता सम्मान

पहले चरण में 51 वीरता पुरस्कार दिए गए थे
इससे पहले 8 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 के पहले चरण में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के जवानों और अधिकारियों को कुल 51 वीरता पुरस्कार दिए थे।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक दूसरे चरण में सात कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र शामिल थे। इनमें दो कीर्ति चक्र, तीन वीर चक्र और एक शौर्य चक्र मरणोपरांत प्रदान किए गए। ये सम्मान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में असाधारण साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले जवानों को दिए गए।
राष्ट्रपति ने रेजिमेंट ऑफ़ आर्टिलरी के लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया।
आर्मी मेडिकल कोर के लेफ्टिनेंट जनरल चिय्यरथ गोपालन मुरलीधरन को अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

इन्फैंट्री के लेफ्टिनेंट जनरल शमशेर सिंह विर्क, एसएम ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से नवाजे गए।

‘ब्रिगेड ऑफ़ द गार्ड्स’ के लेफ्टिनेंट जनरल आदित्य विक्रम सिंह राठी (एसएम, वीएसएम) ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किए गए।
कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, वीएसएम को ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से नवाजा गया।

मरणोपरांत भी दिए गए सम्मान

राष्ट्रपति ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को मरणोपरांत भी सम्मानित किया। इनमें महार रेजिमेंट के सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर और आर्मी सर्विस कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) दिया गया।

जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के राइफलमैन सुनील कुमार और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के दो कर्मियों को वीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। वहीं, 4 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस दफादार बलदेव चंद को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) प्रदान किया गया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation