• Latest
  • Trending
Flat buyers bat by the recommendations of the Amitabh Kant committee

अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों से फ्लैट बायर्स की बल्ले-बल्ले

August 11, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों से फ्लैट बायर्स की बल्ले-बल्ले

- 12 अगस्त को ग्रेनो प्राधिकरण, 13 को नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 11, 2023
in the blitz
0
Flat buyers bat by the recommendations of the Amitabh Kant committee
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के लाखों फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी खबर है। डिफॉल्टर बिल्डरों से मुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। जिन बिल्डरों को कम्पलीशन सर्टिफिकेट नहीं मिले हैं और उन्होंने फ्लैट खरीदारों को कब्जा दे दिया, ऐसे फ्लैट्स की रजिस्ट्री जल्द शुरू हो सकती है। केंद्र सरकार के आदेश पर गठित की गई अमिताभ कांत समिति ने अपनी सिफारिशें उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दी हैं। इनमें साफ तौर पर कहा गया है कि बिल्डरों पर बकाया का असर फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री पर नहीं होगा। मतलब, भले ही बिल्डर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी का पैसा न चुकाएं, फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री नहीं रुकेगी।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दायरे में लंबित पड़ी आवासीय परियोजनाओं में करीब 1.67 लाख फ्लैट खरीदार रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। इन तमाम परिवारों की समस्या का समाधान अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों ने निकाल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की तथा 13 अगस्त को नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक होगी। दोनों बैठकों में अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। अगर प्राधिकरण के बोर्ड इन सिफारिशों को स्वीकार कर लेते हैं तो 1,67,000 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार चाहती है कि प्राधिकरणों के बोर्ड इन सिफ़ारिशों को स्वीकार कर लें। लिहाजा, यह तय माना जा रहा है कि सिफारिशें लागू की जाएंगी।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

ये हैं अमिताभ कांत समिति की सिफारिशें
– जीरो पीरियड मिलेगा। यह कोविड-19 के पूरे समय और एनजीटी के स्थगनादेश 2015 से 2017 की अवधि में दिया जाएगा। यह लाभ सभी बिल्डरों को मिलेगा।
– बिल्डरों पर बकाया की गणना जून 2020 के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एमसीएलआर से की जाएगी।
– को-डेवलपर बिल्डर खुद लेकर आ सकता है। इसके लिए किसी विकास प्राधिकरण से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी।
– अगर डिफॉल्टर बिल्डर पैसा नहीं दे पा रहे हैं तो पार्शियल लैंड सरेंडर कर सकते हैं। उस जमीन को बेचकर अथॉरिटी पैसा वसूल कर सकती है।
– दस साल तक के डिफॉल्टर बिल्डरों को सिफारिशों का लाभ दिया जा सकेगा।
– प्राधिकरण बिल्डरों पर बकाया बता रहे हैं, उसका स्वतंत्र थर्ड पार्टी से सत्यापन करवाया जाएगा।
– बिल्डरों पर बकाया का रजिस्ट्री से कोई सरोकार नहीं है। बन चुके फ्लैट्स पर कब्जा देने के लिए और कब्जा ले चुके खरीदारों के नाम रजिस्ट्री होगी। इसके लिए कंप्लीशन सर्टिफिकेट और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट यूपी रेरा जारी करेगा।
– बिल्डर किसी होम बायर से पेनल्टी, अतिरिक्त कीमत या ब्याज नहीं वसूल करेंगे।
– किसी बिल्डर की लीज डीड रद्द नहीं होंगी। डेवलपमेंट अथॉरिटी यह कदम नहीं उठाएगी।
– मॉर्गेज सर्टिफिकेट के लिए बिल्डरों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा यानि मौजूदा जमीन पर बिल्डरों को बैंक या किसी प्राइवेट फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन से कर्ज लेने की आजादी मिलेगी।
– प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए बिल्डरों को तीन साल मिलेंगे। बकाया भुगतान में बड़ी राहत दी हैं। इन सिफारिशों को लाभ लेने के 60 दिन बाद बिल्डर 25 प्रतिशत पैसा जमा करेगा। बाकी 75 प्रतिशत पैसा अगले तीन साल में देगा।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation