• Latest
  • Trending
court

सीएम-एलजी राजनीतिक कलह से ऊपर उठकर सोचें

July 21, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Thursday, September 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीएम-एलजी राजनीतिक कलह से ऊपर उठकर सोचें

डीईआरसी पर कोर्ट की सुनवाई से दोनों को अवगत कराएं वकील : सुप्रीम कोर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 21, 2023
in लीगल
0
court
दीप्सी द्विवेदी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और एलजी, दोनों ही उच्च संवैधानिक पदों पर हैं। उन्हें राजनीतिक कलह से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को दिल्ली इलेक्टि्रसिटी रेगुलेटरी कमीशन (डीईआरसी) के चेयरपर्सन की नियुक्ति का मसला आपसी बातचीत से सुलझाने की नसीहत दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी वी. के. सक्सेना आपस में मीटिंग कर नाम पर चर्चा करें। दोनों को मिलकर चेयरपर्सन के लिए नाम देना चाहिए। दोनों को राजनीतिक कलह से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने मामले में अगली सुनवाई के लिए नई तारीख तय कर दी है। अदालत ने दिल्ली सरकार और एलजी के वकीलों से कहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई से सीएम और एलजी को अवगत कराएं।

YOU MAY ALSO LIKE

दहेज केस में 60-90 दिन में चार्जशीट की हो कोशिश

हाई कोर्ट ने स्कूलों में हिजाब पर रोक लगाई

इससे पहले 4 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने डीईआरसी के अध्यक्ष के तौर पर जस्टिस उमेश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को स्थगित कर दिया था। डीईआरसी चेयरमैन के तौर पर उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की अर्जी पर सुनवाई के दौरान बेंच ने एलजी ऑफिस को नोटिस जारी किया था। दिल्ली सरकार ने जस्टिस उमेश कुमार की नियुक्ति के लिए केंद्र के नोटिफिकेशन को चुनौती दी थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सहमति दे दी थी। दिल्ली सरकार ने कहा है कि एलजी द्वारा एकतरफा नियुक्ति का आदेश दिया गया है , इसमें सरकार की सहमति नहीं ली गई।

दिल्ली सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि नोटिफिकेशन पर रोक लगानी चाहिए, क्योंकि एलजी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच के जजमेंट की भावना के खिलाफ कदम उठाया है। दूसरी तरफ सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि जस्टिस कुमार की नियुक्ति के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से सहमति ली गई है, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई के आदेश में कहा था।

नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई थी नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एलजी दिल्ली सरकार की मंत्रिपरिषद की सलाह पर काम करेंगे और निर्देश दिया था कि डीईआरसी चेयरपर्सन की नियुक्ति दो हफ्ते में की जाए। बेंच ने कहा था कि इलेक्टि्रसिटी एक्ट की धारा-84 के तहत प्रावधान है कि जिस हाई कोर्ट के जस्टिस को डीईआरसी का चेयरपर्सन बनाया जाता है, उस हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से संपर्क करना होता है।

अगर मौजूदा जस्टिस की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव होता है, तो जहां वह काम कर रहे हैं, वहां के चीफ जस्टिस से संपर्क करना होता है। अगर वह जस्टिस रिटायर हैं, तो जहां से वह रिटायर हुए हैं वहां के चीफ जस्टिस से संपर्क करना होता है। इस मामले में प्रावधान साफ हैं, इसलिए दो हफ्ते में डीईआरसी चेयपर्सन की नियुक्ति की जाए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation