• Latest
  • Trending
Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 पर कुल खर्च हजार करोड़ रुपये

July 7, 2023
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
Wednesday, November 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चंद्रयान-3 पर कुल खर्च हजार करोड़ रुपये

मिशन का दारोमदार लांच व्हीकल एमके III के कंधों पर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 7, 2023
in the blitz
0
Chandrayaan-3

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो इतिहास रचने को तैयार है, वो घड़ी आ गई जब भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग कर सकता है। मिशन सफल रहा तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले चीन, अमेरिका, रूस चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग करा चुके हैं।

लांचिंग की सारी तैयारी पूरी हो चुकी। खास बात यह है कि इस बार ये मिशन यानी जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हीकल एमके III के कंधों पर है। यह तीसरी स्टेज वाला लांच व्हीकल है, जिसे इसरो ने ही तैयार किया है। यह देश का सबसे हैवी लांच व्हीकल है, जिसे बाहुबली उपनाम दिया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

इसरो ने 2019 में चंद्रयान-2 मिशन लांच किया था। यह चंद्रमा तक पहुंचने में सफल रहा था, 47 दिन का सफर पूरा करने के बाद चंद्रमा पर लैंडिंग से कुछ किमी पहले ही इसका लैंडर विक्रम खराब हो गया था। इसी वजह से लैडिंग साइट से संपर्क टूटने की वजह से इसरो का यह प्रयास असफल हो गया था।

पिछली बार हुई चूकों को ध्यान में रखते हुए इस बार इसरो ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है। माना जा रहा है कि इस बार भारत का स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच देगा।

सभी टेस्टिंग पार कर चुका यान
चंद्रयान-3 ने लांचिंग से पहले टेस्टिंग प्रक्रिया पार कर ली है। सभी टेस्टों में ये सफल रहा है, खास तौर से लांचिंग व्हीकल के ऊपरी फेज को रफ्तार देने के लिए इसमें लगाए गए क्रायोजेनिक सीई-20 इंजन की टेस्टिंग भी सफल रही है। लैंडर भी अपने टेस्ट में पास हो चुका है। इसरो ने प्लान किया है कि इस बार चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा जाएगा।

ओवरऑल खर्च इतना
इसरो का चंद्रयान-3 तकरीबन 615 करोड़ रुपये में तैयार हुआ है हालांकि इसका ओवरऑल खर्च एक हजार करोड़ के आसपास होगा । चंद्रयान-3 के लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल पर तकरीबन 250 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि इसकी लांचिंग पर 365 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिस जीएसएलवी एमके III रॉकेट से इसे लांच किया जाएगा उसकी लागत भी 350 करोड़ के आसपास है।

चंद्रयान-2 पर खर्च 978 करोड़
चंद्रयान -2 की लागत भी 978 करोड़ रुपये थी। इसमें 603 करोड़ मिशन पर और शेष रॉकेट पर खर्च किए गए थे।

386 करोड़ में पूरा हुआ था चंद्रयान-1
चंद्रयान-1 मिशन 386 करोड़ रुपये में पूरा हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक आवंटित राशि में से 82 लाख रुपये बचा लिए गए थे।

जानें चंद्रयान-3 के बारे में
चंद्रयान-3 को एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रणोदन मॉड्यूल को मिलाकर बनाया गया है जिसका कुल वजन 3,900 किलोग्राम है। अकेले प्रणोदन मॉड्यूल का वजन 2,148 किलोग्राम है जो लैंडर और रोवर को 100 किलोमीटर की चंद्र कक्षा में ले जाएगा। लैंडर मॉड्यूल लैंडर के कम्प्लीट कॉन्फिगरेशन को बताता है। रोवर का वजन 26 किलोग्राम है। रोवर चंद्रयान -2 के विक्रम रोवर के जैसे ही होगा, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने में मदद के लिए इसमें सुधार किए गए हैं। प्रणोदन मॉड्यूल 758 वाट बिजली, लैंडर मॉड्यूल 738 वाट और रोवर 50 वाट उत्पन्न करेगा।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation