• Latest
  • Trending
No matter what the assembly is, public expectations are the same: Mahana

विधानसभा कैसी भी हो, जन अपेक्षाएं एक जैसी : महाना

June 23, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विधानसभा कैसी भी हो, जन अपेक्षाएं एक जैसी : महाना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 23, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
No matter what the assembly is, public expectations are the same: Mahana
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा है कि कोई भी विधानसभा चाहे वह छोटी हो अथवा बड़ी,जन अपेक्षाएं हर जगह बराबर होती हैं। इसलिए हर विधायक को छोटी से लेकर बड़ी तक, हर जनसमस्या को धैर्यपूर्वक सुनने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जनविश्वास टूट जाए तो वह एक विधायक के जीवन की सबसे बड़ी असफलता होती है।

श्री महाना यहां पहली बार आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के अंतिम दिन ‘आर्ट एंड क्राफ्ट आफ डेवलपिंग योर कांस्टीट्यूएंसी’ सत्र के दौरान उपस्थित नौ राज्यों के विधायकों को बार-बार चुनाव जीतने के टिप्स दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार तो चुनाव जीता जा सकता है पर अगली बार चुनाव जीतने के लिए चुनौतियां बढ़ जाती हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

विश्वास से बड़ी कोई पूंजी नहीं
महाना ने कहा कि जीवन में विश्वास से बड़ी कोई पूंजी नहीं होती। जो व्यक्ति कोई काम लेकर आता है तो उसकी भावनाओं को ध्यान में रखकर बात जरूर सुनें। जिस तरह एक डाक्टर अपने रोगी की बात को जब ध्यानपूर्वक सुनता है तो उसकी आधी बीमारी तुरंत खत्म हो जाती है, उसी तरह एक विधायक भी अपने क्षेत्र का डाक्टर होता है। इसलिए उसे हर एक की समस्या को गौरपूर्वक सुनना चाहिए। जो भी आपके पास अपनी समस्या को लेकर आया है तो उसको नजरंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जनता विधायक की हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर रखती है।

जनभावनाओं के अनुरूप ही चलें
उसे जनभावनाओं के अनुरूप ही चलना चाहिए। जनता जो देखना चाहती है, उसे वही दिखाने का काम करना चाहिए। उन्होंने विधायकों को यह भी बताया कि इस बात का भी पूरा खयाल रखें कि जो लोग आपके आसपास है, उनका जनता के प्रति व्यवहार कैसा है क्योंकि उनके व्यवहार का प्रभाव आपकी छवि पर भी पड़ता है।

अनुराग ठाकुर ने भी सत्र को संबोधित किया
युवा एवं खेल कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस सत्र को आनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधायक केंद्र और राज्य की योजनाओं से हमेशा अवगत रहे जिससे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उस क्षेत्र की जनता को मिल सके।

कई बार योजनाओं की जानकारी न होने पर लाभार्थियों को योजनाएं का लाभ नहीं मिल पाता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी विधायक को राजनीतिक भावना से जनता के साथ व्यवहार नही करना चाहिए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation