• Latest
  • Trending
The largest industrial area will be built on 920 acres in Delhi's Kanjhawala.

दिल्ली के कंझावला में 920 एकड़ में बनेगा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र

May 12, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिल्ली के कंझावला में 920 एकड़ में बनेगा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 12, 2023
in उत्तर प्रदेश-दिल्ली
0
The largest industrial area will be built on 920 acres in Delhi's Kanjhawala.

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार कंझावला में 920 एकड़ भूमि में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेगी। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विस्तार और अवैध औद्योगिक इकाइयों को गैर-औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने से रोकने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह दिल्ली का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होगा। इसी के साथ उपराज्यपाल ने बापरौला गांव में अतिरिक्त 300 एकड़ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। सरकार की योजना बापरौला में दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने की है। औद्योगिक विकास के लिए दोनों क्षेत्र 1220 एकड़ भूमि में तैयार होंगे। दोनों क्षेत्रों से 5.8 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

चार लाख को परोक्ष रोजगार
लगभग चार लाख लोग परोक्ष रोजगार पाएंगे। दिल्ली इंडस्टि्रयल डेवलेपमेंट ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (डीआईडीओएम) अधिनियम 2010 के प्रावधानों के अनुसार दिल्ली स्टेट इंडस्टि्रयल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कार्पोरेशन (डीएसआईआईडीसी) कंझावला में औद्योगिक विकास को मजबूत करेगा। वहीं, उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के परामर्श से बापरौला में उपलब्ध भूमि के उपयोग को औद्योगिक क्षेत्र में बदलने का निर्देश दिया है। बापरौला में 300 एकड़ भूमि में से डीएसआईआईडीसी के पास 137.63 एकड़ भूमि है, जिसमें से मात्र 55.20 एकड़ भूमि का उपयोग औद्योगिक क्षेत्र के रूप में हो रहा है। ऐसे में शेष 82.43 एकड़ भूमि के उपयोग को बदलने और ड्राफ्ट मास्टर प्लान 2021 में डीडीए द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के रूप में अधिसूचित करने की जरूरत है।

YOU MAY ALSO LIKE

द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर में आएगा प्रॉपर्टी बूम

अब मथुरा-वृंदावन की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध बनाएगी सरकार

औद्योगिक क्षेत्र अधिसूचित होगा
उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद कंझावला को डीआईडीओएम अधिनियम 2010 के तहत एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया जाएगा। कंझावला और बापरौला औद्योगिक क्षेत्र के विकास से राजधानी में नियमित औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे वाणिज्यिक व आवासीय क्षेत्रों में अक्सर दुर्घटनाओं और अनियंत्रित प्रदूषण का कारण बनने वाली सैकड़ों औद्योगिक इकाइयों के अवैध संचालन पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा। औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में प्रदूषणरोधी उपायों, बुनियादी सुविधाओं का अपग्रेडेशन, प्रबंधन, संचालन एवं रखरखाव शामिल हैं।

डीएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में रोड नेटवर्क, सीवेज, जल निकासी व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, बागवानी विकास, अग्निशमन प्रणाली, बिजली, दूरसंचार और अन्य सेवाओं का निर्माण करेगा।

ऐसी होगी हाईटेक और सर्विस इंडस्ट्री
– इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का डिजाइन, निर्माण और बिक्री
-सूचना प्रौद्योगिकी और संबंधित इकाइयां
-फूड प्रोसेसिंग, मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक्स
-दूरसंचार, कपड़ा, बिजली के सामान एवं उपकरण
-ऑटोमोबाइल, फर्नीचर और मशीनरी
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation