• Latest
  • Trending

एसआईआर 2.0 : 12 राज्यों में होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

November 1, 2025
23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

November 29, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एसआईआर 2.0 : 12 राज्यों में होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 1, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गत 27 अक्टूबर को वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की घोषणा की है। इस दूसरे चरण में देश के 12 राज्यों को एसआईआर के अंदर कवर किया जाएगा। इसके तहत पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ के अलावा अंडमान और निकोबार में एसआईआर अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘एसआईआर का फेज वन समाप्त हो चुका है, जिसकी सबसे बड़ी खूबी यह रही है कि बिहार के सभी 7.5 करोड़ मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जीरो अपील आई, जिसका मतलब है कि बिहार मतदाता सूची बेहद उचित मानी जाएगी। अब फेज 2 की तैयारी चल रही है।’ उन्होंने यह भी साफ किया कि सोमवार रात इन राज्यों की मतदाता सूची को फ्रीज कर दिया जाएगा।
ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘हर चुनाव से पहले इलेक्टोरल रोल का रिवीजन जरूरी है। विगत कुछ वर्षों में कई राजनीतिक पार्टियों ने मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध न होने पर आपत्ति जताई है। इससे पहले आखिरी बार 2000 से 2004 के बीच में एसआईआर हुई। इतने लंबे समय के बाद अब एसआईआर और भी जरूरी हो जाता है। चुनाव आयोग ने निर्णय लिया कि पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से एसआईआर करवाई जाएगी, जिसकी शुरुआत बिहार से हुई।’ हालांकि इस बार एसआईआर की यह प्रक्रिया पहले से काफी अलग और आसान होने जा रही है।
बिहार से कितना अलग एसआईआर 2.0?
बिहार में पहले चरण के दौरान मतदाताओं को पात्रता साबित करने के लिए अपने एन्यूमरेशन फॉर्म के साथ दस्तावेज़ की हार्ड कॉपी जमा करनी पड़ती थी लेकिन अब एसआईआर 2.0 में ऐसा नहीं होगा। अब वोटर्स को किसी तरह का पेपरवर्क करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मतदाता केवल दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इन 12 दस्तावेजों में बिहार एसआईआर के दौरान सुझाए गए 11 दस्तावेजोंं के साथ अब आधार कार्ड को भी जोड़ा गया है।
कौन करेगा पेपरवर्क?
ज्ञानेश कुमार के अनुसार, लगभग 60 से 70 प्रतिशत मतदाताओं के नाम पुराने और नए वोटर लिस्ट में पहले ही मैप हो चुके हैं। केवल वे लोग, जिनके या उनके माता-पिता के नाम दोनों सूचियों में नहीं हैं, उन्हें दस्तावेज जमा करने की जरूरत होगी। साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए एक स्कैनिंग ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे वे घर बैठे दस्तावेज अपलोड कर सकें। अब डुप्लीकेशन सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अगर कोई मतदाता दो बार एन्यूमरेशन फॉर्म भरता है तो उसका नाम खुद-ब-खुद हटा दिया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की, ‘कृपया एक ही जगह से एन्यूमरेशन फॉर्म भरें। दो जगह से फॉर्म भरने पर कार्रवाई की जा सकती है।’ यह भी स्पष्ट किया गया कि असम में फिलहाल एसआईआर नहीं होगा, क्योंकि राज्य में नागरिकता से जुड़े अलग नियम हैं। असम के लिए विशेष तारीख अलग से घोषित की जाएगी।

एसआईआर अभियान में कब क्या

YOU MAY ALSO LIKE

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

28 अक्टूबर से 3 नवंबर- प्रिटिंग एंड ट्रेनिंग
4 नवंबर से 4 दिसंबर- घर-घर जाकर सत्यापन
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट- 9 दिसंबर तक
आपत्ति, दावे-9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक
सुनवाई, सत्यापन-9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026
फाइनल वोटर लिस्ट- 7 फरवरी 2026

आधार कार्ड समेत ये डॉक्यूमेंट मान्य

आधार कार्ड
पेंशनर आई कार्ड
कोई सरकारी पहचान पत्र
जन्म प्रमाणपत्र
पासपोर्ट
हाईस्कूल मार्कशीट
वन अधिकार प्रमाणपत्र
स्थायी निवास प्रमाणपत्र
जाति प्रमाणपत्र
राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) में नाम
फैमिली रजिस्टर में नाम
रजिस्ट्री जैसे भू रिकॉर्ड

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation