• Latest
  • Trending
मोदी सरकार के अहम फैसले से  सस्ती हुई सीएनजी और पीएनजी

मोदी सरकार के अहम फैसले से सस्ती हुई सीएनजी और पीएनजी

April 14, 2023
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के किसानों को 161.96 करोड़ रुपये जारी

November 18, 2026
Sunday, November 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी सरकार के अहम फैसले से सस्ती हुई सीएनजी और पीएनजी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 14, 2023
in राष्ट्रीय
0
मोदी सरकार के अहम फैसले से  सस्ती हुई सीएनजी और पीएनजी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आम जनता को मोदी सरकार के एक अहम फैसले से पीएनजी व सीएनजी के मामले में बड़ी राहत मिली है। दोनों प्रकार की इन गैसों के दाम सात से नौ प्रतिशत तक घट गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में सीएनजी-पीएनजी के दाम समेत कई मुद्दों पर अहम फैसले लिए गए। सरकार ने कीमतों के नियंत्रण के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के नए तरीके को मंजूरी दी है।

अब साल में दो बार नहीं, बल्कि हर महीने सीएनजी व पीएनजी मूल्य निर्धारण के मानक व कीमतें तय की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। नई दरें आठ से 30 अप्रैल तक निर्धारित कर दी गई हैं। सरकार के इस फैसले के बाद महानगर गैस लि. ने अपने वितरण क्षेत्रों में सीएनजी के दाम आठ रुपये प्रति किलो घटा दिए हैं। पीएनजी की कीमत में भी पांच रुपये प्रति एससीएम की कटौती की है। अडाणी टोटल गैस ने भी शुक्रवार आधी रात से सीएनजी के दाम 8.13 रुपये और पीएनजी के दाम 5.06 प्रति यूनिट तक घटा दिए।

YOU MAY ALSO LIKE

अग्निवीरों के लिए दो साल के सेवा विस्तार की घोषणा

जल्द नई वर्दी में नजर आएंगे सीआईएसएफ के जवान

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद बताया कि एपीएम गैस के रूप में मान्यता प्राप्त पारंपरिक क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस को अब गैस की कीमतों के बजाय कच्चे तेल की कीमत से जोड़ा जाएगा। अनुराग ठाकुर ने बताया कि सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली पीएनजी गैस की कीमतों पर अधिकतम सीमा तय करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए एपीएम गैस पर 4 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के आधार मूल्य को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही प्रति एमएमबीटीयू 6.5 डॉलर अधिकतम मूल्य रखने का भी फैसला लिया गया है।अनुराग ठाकुर ने बताया कि घरेलू गैस के दाम अब भारतीय क्रूड बास्केट के वैश्विक दाम के मासिक औसत का 10 फीसदी होंगे। इस कीमत को हर महीने नोटिफाई किया जाएगा। इस फॉर्मूले से पीएनजी की कीमतों में 10 प्रतिशत वहीं सीएनजी की कीमतों में 7-9 प्रतिशत की कमी आने का अनुमान लगाया गया था। आम घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और गाड़ी चलाने वाले लोगों के लिए यह बड़े फायदे की बात है।

पहले ऐसे तय होती थीं कीमतें
अब तक सरकार साल में दो बार सीएनजी-पीएनजी के दाम तय करती थी। ये कीमतें एक अप्रैल और एक अक्टूबर को घोषित की जाती थीं। इन कीमतों के निर्धारण के लिए कनाडा, अमेरिका और रूस जैसे देशों में एक साल में एक चौथाई के अंतराल के साथ प्रचलित दरों को बेस बनाया जाता था। अब नई नीति में ये कीमतें मासिक तौर पर घोषित की जाएंगी। आपको बता दें कि भारत 2030 तक प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को मौजूदा 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य बना रहा है।

फैसले का स्वागत
तेल मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट करके इस फैसले का स्वागत किया। इस कदम से उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी। वर्तमान में, घरेलू गैस की कीमतें हर छह महीने में चार गैस ट्रेडिंग हब- हेनरी हब, अल्बेना, नेशनल बैलेंसिंग पॉइंट (ब्रिटेन) और रूस में कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। चार गैस हब पर आधारित मूल्य निर्धारण पद्धति में समय अंतराल अधिक था और बहुत अधिक अस्थिरता थी, इसलिए सुधार की आवश्यकता महसूस की गई।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation