• Latest
  • Trending

नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों को कई राज्यों से मिलेगी बस सुविधा

October 11, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों को कई राज्यों से मिलेगी बस सुविधा

उत्तराखंड-दिल्ली और हरियाणा के बीच हुआ करार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 11, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों के आने जाने के लिए प्राइवेट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत किया जा रहा है। उत्तराखंड हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान की रोडवेज बसे एयरपोर्ट तक आएंगी। कुछ के साथ यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रालि (यिपल) ने एमओयू साइन कर लिया है। कुछ के साथ अनुबंध की प्रक्रिया चल रही हैं। एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसका संचालन शुरू होने से पहले कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है। पड़ोसी राज्यों को जोड़ने के लिए बसों की सुविधा दी जाएगी। उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार व हल्द्वानी से नोएडा एयरपोर्ट के लिए बसें चलेंगी।
हरियाणा के चंडीगढ़, गुड़गांव, फरीदाबाद व पलवल से बसों का संचालन होगा। दिल्ली के आईएसबीटी, कश्मीरी गेट, सराय काले खां, आनंद विहार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डीटीसी बस्ते का एयरपोर्ट तक संचालन होगा। इसके लिए एमओयू हो गया है। उत्तर प्रदेश व राजस्थान सरकार से एमओयू की प्रक्रिया चल रही है।
राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और धौलपुर से बसे चलेंगी। इस पर जल्द फैसला हो जाएगा। इसके अलावा शटल बस सेवा शुरू होगी, जो एनसीआर के मुख्य शहरों को जोड़ेगी।
एप बेस्ड कैच कंपनियों से हो चुका एग्रीमेट
एप बेस्ड कैच कंपनिों के साथ भी एग्रीमेंट किया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने महिंद्रा लॉजिस्टिक के साथ करार किया है। ऊबर, रैपिडों के साथ अनुबंध किया है। ओला के साथ करार प्रक्रिया चल रही है।
जीटीसी का निर्माण अंतिम चरण में
नोएडा एयरपोर्ट का ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर (जीटीसी) का निर्माण अंतिम चरण में है। टर्मिनल और 2 के बीच 20 एकड़ में फैले जीटीसी को मल्टीमॉडल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका निर्माण कई चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 1200 से अधिक कार पार्किंग स्थल, कैब टैक्सी-वे और इलेक्टि्रक वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध होंगे।
इसमें हाई स्पीड रेल, रैपिड रेल, बस सेवाओ पॉड टैक्सी या लाइट रेल और भविष्य के अन्य परिवहन साधनों को जोड़ा जाएग। पूरी तरह से चालू होने के बाद जीटीसी में निजी कारों, टैक्सियों, बसों के लिए पार्किंग होगी। गेट्रो और हाई-स्पीड रेल स्टेशन भूमिगत होंगे। यह 40 से ज्यादा बसों, 4500 कार और 3500 दोपहिया वाहनों को संभालने में सक्षम होगा।
सात एयरोब्रिज बनकर तैयार, 10 बनने हैं
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में सारी सुविधाएं दुरुस्त की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए 10 एयरोब्रिज बनाए जा रहे है। इसमें सात का काम पूरा हो चुका है। तीन का काम चल रहा है। यह अंतिम चरण में है। यानी इस एयरपोर्ट ने एक साथ दस विमानों के यात्री उतारे और चढ़ाए जा सकते है। जब यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो एयरोबि्रज भी बढ़ाए जाएंगे।
नोएडा एयरपोर्ट नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कई राज्यों की बसें आएंगी। इसके लिए कई राज्यों से करार हो चुका है। कई राज्यों के साथ प्रक्रिया चल रही है। एप बेस्ड टैक्सी कंपनियों के साथ भी एग्रीमेंट हुआ है। यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation