• Latest
  • Trending

भारत भी बनेगा यूएनएससी का स्थायी सदस्य!

October 4, 2025
23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

November 29, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत भी बनेगा यूएनएससी का स्थायी सदस्य!

चीन ने भारत और ब्राजील को ज्यादा जिम्मेदारी देने का किया समर्थन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध के बीच चीन ने चौंकाते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत और ब्राजील को ज्यादा जिम्मेदारी देने का समर्थन किया है। रूस के साथ-साथ चीन ने यूएनएससी के स्थायी सदस्य के रूप में भारत और ब्राजील की सुरक्षा परिषद में ज्यादा भूमिका निभाने की आकांक्षाओं का समर्थन किया है। ये काफी महत्वपूर्ण है और बदलती हुई जियो-पॉलिटिक्स को दर्शाता है।

ब्रिक्स देशों ने इस संयुक्त दृष्टिकोण को अपनी रियो डी जेनेरियो घोषणा में शामिल किया था जिसमें वैश्विक शासन में सुधार और ग्लोबल साउथ के देशों की आवाज को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया था।

YOU MAY ALSO LIKE

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं बैठक से इतर ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का भी आयोजन किया गया था। इसमें भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ-साथ ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया था। इस दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि भारत, ब्राजील और अफ्रीकी देशों को सुरक्षा परिषद में स्थायी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए क्योंकि इन देशों की बड़ी आबादी और वैश्विक प्रभाव को ध्यान में रखा जाना जरूरी है। चीन ने भी इसी तरह का विचार जताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ज्यादा समावेशिता सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए आवश्यक है।

वैसे विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को यूएनएससी का स्थायी सदस्य बनाए जाने का विरोध सदा से ही चीन करता आया है। इसीलिए चीन के इस समर्थन का ये मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि वह भारत को यूएनएससी का स्थायी सदस्य बनाने के लिए तैयार हो गया है; ऐसा बिल्कुल नहीं है। हां, उस दिशा में एक कदम जरूर बढ़ाया गया है। दरअसल यूएनएससी के बाकी चार सदस्य, रूस, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन पहले से ही भारत की स्थायी सदस्यता का शर्तों के साथ समर्थन करते रहे हैं। शर्त ये रही है कि भारत, ब्राजील, जापान और अफ्रीका में कोई एक देश स्थायी सदस्य तो बनेगा लेकिन उनके पास वीटो का अधिकार नहीं होगा जबकि भारत का कहना है कि भारत सहित ब्राजील और अफ्रीकी देशों को भी यूएनएससी में स्थायी सदस्यता के साथ वीटो का अधिकार मिले, नहीं तो यूएनएससी लगातार कमजोर होता चला जाएगा। वैसे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता का समर्थन किया है। उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि महासचिव सुरक्षा परिषद में सुधारों को लेकर आशावादी हैं। उन्होंने भारत को बहुपक्षीय व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण आवाज बताया। भारत लंबे समय से यूएनएससी की सदस्यता की मांग कर रहा है।

– यूएन महासचिव गुटेरेस ने भी भारत की सदस्यता को दिया समर्थन
– अमेरिका से झगड़े के बीच चीन और रूस का यह एलान ट्रंप को है खास संदेश

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation