• Latest
  • Trending
आर्थिक क्रांति के दूत बनेंगे ‘सप्तऋषि’

आर्थिक क्रांति के दूत बनेंगे ‘सप्तऋषि’

March 24, 2023
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आर्थिक क्रांति के दूत बनेंगे ‘सप्तऋषि’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 24, 2023
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
आर्थिक क्रांति के दूत बनेंगे ‘सप्तऋषि’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वेबिनार में देश के भविष्य की विराट रूपरेखा तैयार की है। पीएम के विजन में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि हमें अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वर्तमान में क्या करने की आवश्यकता है। इस मिशन, मुहिम में देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता है।

भारत 5-ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी के कुशल, प्रखर व साहसी नेतृत्व में तेज विकास के बूते 10 ट्रिलियन इकोनॉमी का स्तर भी देश छू सकता है। इस दमदार आर्थिक उपलब्धि के लिए मार्गदर्शक केंद्र सरकार के वे सात सार तत्व, सात ‘सप्तऋषि’ प्राथमिकताएं होंगी जो बजट 2023 में अच्छी तरह से प्रतिपादित की गई थीं। अमृत काल (अगले 25 साल) का पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन प्राथमिकताओं को भारत के लिए आर्थिक मोड़ के रूप में पेश किया। इनमें शामिल हैं- समावेशी विकास, अंतिम छोर तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, संसाधनों को दबाव से मुक्त करना; ग्रीन ग्रोथ, युवा शक्ति और वित्तीय सेक्टर। प्रधानमंत्री मोदी भी इस बारे में विस्तार से बता चुके हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

कैसा होगा परिवर्तन का स्वरूप : 23 फरवरी और 11 मार्च के बीच आयोजित 12 महत्वपूर्ण पोस्ट-बजट वेबिनार की श्रंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सात सार तत्वों पर बात की कि वे कैसे परिवर्तनकारी होंगे।

इस श्रंखला का आयोजन विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा किया गया था। ये सात सार तत्व 2014 में इस सरकार के सत्ता संभालने के बाद से शुरू की गई बजटीय सुधारों की सतत प्रक्रिया का एक हिस्सा हैं।

सबसे बड़ा सुधार: सबसे बड़ा सुधार बजट को 1 फरवरी तक आगे बढ़ाना था ताकि मंत्रालयों और विभागों को बजट में उल्लिखित योजनाओं, विजन पर मानसून की शुरुआत से पहले काम करने का पर्याप्त समय मिल सके, साथ ही बजट में आवंटित धन का उचित उपयोग भी किया जा सके।

हर वेबिनार एक विजन स्टेटमेंट : बजट के बाद के वेबिनार का विचार इस दिशा में एक और बड़ा कदम था। बजट घोषणाओं के कार्यान्वयन में तालमेल लाने के लिए सभी हितधारकों को एक मंच पर लाने के लिए बजट के बाद के वेबिनार की परिकल्पना स्वयं प्रधानमंत्री ने की थी। प्रत्येक वेबिनार इस दिशा में एक विजन स्टेटमेंट है कि हम देश को अगले दो दशकों में कितना आगे ले जाएंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों की विस्तृत श्रंखला में मूलभूत परिवर्तन भी शामिल हैं। हमें न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है बल्कि फास्ट-ट्रैक सिस्टम और मजबूत नियामक भी बनाना है तभी बड़ी संख्या में नागरिक इन कार्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं।


भागीदारी से पीएम प्रसन्न : बुनियादी ढांचा और निवेश पर आठवें वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की थी कि वेबिनार में 700 से अधिक सीईओ और एमडी के साथ सैकड़ों हितधारकों ने भाग लिया और सरकार की भावना व मिशन को समझा।

पांच गुना बढ़ा पूंजीगत व्यय : प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को बताया कि भारत का पूंजीगत व्यय 2013-14 की तुलना में पांच गुना बढ़ गया है और सरकार नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 110 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। पीएम बोले, यह प्रत्येक हितधारक के लिए नई जिम्मेदारियों, नई संभावनाओं और साहसिक निर्णयों का समय है । ‘हरित विकास’ पर पहले वेबिनार में प्रधानमंत्री ने तीन स्तंभों को रेखांकित किया।

पहला, नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाना, दूसरा, अर्थव्यवस्था में जीवाश्म ईं ंधन के उपयोग को कम करना और तीसरा, देश में तेजी से गैस आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ना । उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की अग्रणी स्थिति दुनिया में बड़ा परिवर्तन सुनिश्चित करेगी। इस वित्त वर्ष का बजट भारत को वैश्विक हरित ऊर्जा बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह बजट न केवल एक अवसर है, बल्कि इसमें हमारे भविष्य की सुरक्षा की गारंटी भी शामिल है। पीएम बोले, इसे देखें और अपने दोस्तों और सहकर्मियों को इसे देखने के लिए कहें। इस महान राष्ट्र को बदलने में हममें से प्रत्येक की भूमिका है।

मार्गदर्शक सप्तऋषि
– समावेशी विकास
– अंतिम छोर तक पहुंचना
– बुनियादी ढांचा और निवेश
– दबाव मुक्त संसाधन
– ग्रीन ग्रोथ
– युवा शक्ति
– वित्तीय सेक्टर
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation