• Latest
  • Trending

ग्रीन एनर्जी से बदल जाएगी भविष्य की दुनियाः योगी

August 22, 2025
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Thursday, August 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ग्रीन एनर्जी से बदल जाएगी भविष्य की दुनियाः योगी

गोरखपुर में राज्य के पहले ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का सीएम ने किया उद्घाटन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण सुरक्षा में हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्बन उत्सर्जन के कारण जो जलवायु परिवर्तन हो रहा है उससे मानव सभ्यता तथा जीव मात्र के अस्तित्व पर संकट बढ़ता जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि हम इससे उत्पन्न संकट को ध्यान में रखते हुए कार्बन उत्सर्जन को नेट जीरो तक पहुंचाने के का अपना लक्ष्य तय करें।
गोरखपुर में प्रदेश के पहले और देश के दूसरे ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी को भविष्य की ऊर्जा करार दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऊर्जा के क्षेत्र में इससे दुनिया की तकदीर बदल जाएगी। टोरेंट समूह का यह ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट जिले के खानिमपुर में स्थित है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रत्यापित यह प्लांट प्रदूषण मुक्त ऊर्जा प्राप्ति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। पर्यावरण की रक्षा और रोगों से बचाव में ग्रीन एनजी की बड़ी भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रीन हाइड्रोजन जल से मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इसे घर घर रसोई गैस के रूप में पहुंचाया जाएगा। प्लांट में हर वर्ष 72 टन ग्रीन हाइड्रोजन बनेगा। इससे पांच सौ टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा। दो प्रतिशत ग्रीन हाइड्रोजन कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) में मिलाया जाएगा। इससे ईंन्धन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जल संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता से उत्तर प्रदेश बड़े पैमाने पर ग्रीन एनर्जी बनाने में सामर्थ्यवान है। खानिमपुर में ही 10 मीटर गहराई में जाएं तो पानी मिल जाता है।
उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10 करोड़ परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन इस मिशन का हिस्सा है। स्वतंत्रता दिवस पर भी पीएम ने उज्जवला योजना के अगले फेज के लिए बड़ी धनराशि को घोषणा की है। स्ट्रीट लाइट में पहले सामान्य बल्ब लगते थे जिससे अधिक कार्बन उत्सर्जन होता था। अब एलईडी स्ट्रीट लाइट से उर्जा की खपत और कार्बन उत्सर्जन भी कम हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास ऊर्जा के क्षेत्र में हाइड्रोपावर या थर्मलपावर है। प्रदेश सरकार ने 22 हजार मेगावाट रिनीवल एनर्जी स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। अब तक हम छह हजार मेगावाट तक पहुंचे हैं। रिनीवल एनर्जी के लिए किसी न किसी अन्य ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation