• Latest
  • Trending

30 साल पहले फ्रीज किए गए भ्रूण से जन्मा स्वस्थ बच्चा

August 15, 2025
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Athletics-track-inside-a-stadium

ग्लासगो में भारत को 39 मेडल मिले, इनमें 10 अकेले बॉक्सिंग से। दो दिन बाद सरकार ने खेल पर ₹36,441 करोड़ मंज़ूर किए — दोनों ख़बरें एक साथ पढ़िए

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश 12 फ़ीसदी कम, अगस्त-सितंबर का अनुमान भी कमज़ोर। फिर भी बुवाई क्यों नहीं बिगड़ी — और आपके पास अब 11 दिन क्यों बचे हैं

August 4, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी, ₹3.15 लाख करोड़ मंज़ूर। पर असली बात यह है कि यह पैसा कब और किसके खाते में पहुंचेगा

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
Wednesday, August 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

30 साल पहले फ्रीज किए गए भ्रूण से जन्मा स्वस्थ बच्चा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

पीएम-किसान अब 2031 तक

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

ब्लिट्ज ब्यूरो

ओहायो। अमेरिका के ओहायो राज्य में एक बेहद खास बच्चे का जन्म हुआ है, जो करीब 30 साल से भी ज्यादा समय तक फ्रीज किए गए भ्रूण से विकसित हुआ है। यह अब तक का सबसे लंबे समय तक फ्रीज रखा गया भ्रूण है, जिससे किसी बच्चे ने जन्म लिया है। इस बच्चे के जन्म से एक अनोखा रिकॉर्ड बना है। यह बच्चा लिंडसे और टिम पियर्स नाम के दंपती को मिला है, जो कई वर्षों से संतान की इच्छा रखते थे लेकिन उन्हें संतान नहीं हो रही थी। उन्होंने ‘एंब्रियो अडॉप्शन’ यानी भ्रूण को गोद लेने का रास्ता अपनाया। उन्हें जो भ्रूण मिला, वह 1994 से फ्रीज करके रखा गया था।
भ्रूण दान करने वाली मां की भावुक कहानी
बता दें कि इस भ्रूण को लिंडा आर्चर्ड नाम की महिला ने 30 साल पहले आईवीएफ के जरिए बनवाया था। उस समय उन्हें उम्मीद थी कि वे भ्रूण से और बच्चे पैदा करेंगी, लेकिन बेटी के जन्म के बाद उनका तलाक हो गया और वे आगे परिवार नहीं बढ़ा सकीं। धीरे-धीरे साल बीतते गए और भ्रूण को लेकर उनका मन बेचैन रहने लगा। आखिरकार स्नोफ्लेक्स नाम की संस्था से संपर्क किया, जो ऐसे भ्रूण जरूरतमंद परिवारों को दिलवाने में मदद करती है। लिंडा चाहती थीं कि उनके भ्रूणों को एक अच्छा घर मिले और बच्चे की जिंदगी से जुड़ी भी रहें।
एक भ्रूण ने थामा जिंदगी का दामन
तीन भ्रूणों में से एक फ्रीजिंग से नहीं बच सका, जबकि दो भ्रूण लिंडसे के गर्भ में ट्रांसफर किए गए। उनमें से एक भ्रूण सफलतापूर्वक गर्भ में विकसित हुआ और एक स्वस्थ बेटे का जन्म हुआ। मामले में डॉक्टर जॉन डेविड गॉर्डन का कहना है कि यह अब तक का सबसे लंबी अवधि तक स्टोर किया गया भ्रूण है जिससे जीवित जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ चमत्कार नहीं, एक सोचने वाली बात भी है कि इतने लाखों भ्रूण लैब्स में क्यों रखे हैं और उनका क्या भविष्य है। वहीं इस खुशखबरी को लेकर लिंडसे और टिम ने कहा कि हम किसी रिकॉर्ड के लिए नहीं गए थे, बस हमें एक बच्चा चाहिए था। वहीं लिंडा का कहना है कि उन्हें बहुत सुकून है कि उनके ‘छोटे से जीवन’ को एक परिवार मिल गया। उन्होंने आगे कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि वे मुझे उसकी तस्वीरें भेजेंगे और शायद एक दिन मिलूंगी भी।
बढ़ती एंब्रियो अडॉप्शन की दिलचस्पी
आज अमेरिका में करीब 15 लाख भ्रूण फ्रीजर में पड़े हैं, जिनका भविष्य अनिश्चित है। वहीं, कुछ धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं मानती हैं कि ये भ्रूण भी जिंदगी के हकदार हैं और इन्हें दान देकर जरूरतमंदों को परिवार बनाने का मौका मिलना चाहिए। ऐसे में इस अनोखी घटना ने न केवल मेडिकल साइंस में इतिहास रच दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि जिंदगी किसी भी मोड़ पर नई शुरुआत कर सकती है, चाहे वह 30 साल से फ्रीजर में रखा एक छोटा सा जीवन क्यों न हो।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation