• Latest
  • Trending

वैश्विक अनिश्चतताओं के बीच उम्मीद की किरण है भारतीय अर्थव्यवस्था

August 9, 2025
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Athletics-track-inside-a-stadium

ग्लासगो में भारत को 39 मेडल मिले, इनमें 10 अकेले बॉक्सिंग से। दो दिन बाद सरकार ने खेल पर ₹36,441 करोड़ मंज़ूर किए — दोनों ख़बरें एक साथ पढ़िए

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश 12 फ़ीसदी कम, अगस्त-सितंबर का अनुमान भी कमज़ोर। फिर भी बुवाई क्यों नहीं बिगड़ी — और आपके पास अब 11 दिन क्यों बचे हैं

August 4, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी, ₹3.15 लाख करोड़ मंज़ूर। पर असली बात यह है कि यह पैसा कब और किसके खाते में पहुंचेगा

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
Tuesday, August 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वैश्विक अनिश्चतताओं के बीच उम्मीद की किरण है भारतीय अर्थव्यवस्था

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने करारा जवाब दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय अर्थव्यस्था को डेड कहा था और राहुल गांधी ने उनके सुर में सुर मिलाए थे।
पीएमओ की ओर से इसके जवाब में एक लेख का हवाला दिया गया। ‘इंडियाज इकोनॉमी इज अलाइव एंड किकिंग’ शीर्षक वाले इस लेख में कहा गया है कि राहुल गांधी का यह दावा उनकी अज्ञानता, समझ की कमी, झूठ बोलने के शौक और मोदीनॉमिक्स के प्रति उनकी नापसंदगी का नतीजा है लेकिन, सच अलग है। सच यह है कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और बदलते व्यापार के बीच उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6.5 फीसदी की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ हासिल की है। वहीं, नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ रेट 9.8 फीसदी रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ठीक स्थिति में है।
मीडिया में छपे लेख में कहा गया है कि राहुल गांधी की बात करें तो उनकी कांग्रेस पार्टी लगातार तीन लोकसभा चुनावों में हार चुकी है। अब वह राजनीतिक फायदे के लिए भारत अर्थव्यवस्था को बदनाम कर रहे हैं।
एसएंडपी ने वित्त वर्ष 2025-26 में अमेरिका के लिए 1.5 फीसदी, ब्रिटेन के लिए 0.8 फीसदी, जर्मनी के लिए 0.9 फीसदी, फ्रांस के लिए 0.6 फीसदी और जापान के लिए 0.5 फीसदी की आर्थिक वृद्धि का अनुमान लगाया है। चीन की ग्रोथ 4.3 फीसदी तक धीमी होने की उम्मीद है। दक्षिण कोरिया की ग्रोथ वित्त वर्ष 2025-26 में 0.8 फीसदी रहने का अनुमान है। इसके उलट वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अनुमानित 6.5 फीसदी की ग्रोथ इसे सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाती है। यह इसकी घरेलू-संचालित आर्थिक मॉडल और पीएम मोदी के तहत नीति स्थिरता का प्रमाण है।
इसके अलावा, भारत का 695 अरब डॉलर से ज्यादा का विशाल विदेशी मुद्रा भंडार और स्थिर वित्तीय प्रणाली बाहरी झटकों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इससे इसकी विकास संभावनाओं में और विश्वास बढ़ता है।
हर मोर्चे पर दौड़ रही अर्थव्यवस्था
लेख में केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट का जिक्र है। इसके अनुसार, चालू खाता घाटा (सीएडी) वित्त वर्ष 2025-26 में सिर्फ 0.9 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, राजकोषीय घाटा 4.4 फीसदी अनुमानित है। यह भी ध्यान रखें कि भारत का सीएडी लगातार कम रहा है, जो वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान जीडीपी का 0.6 फीसदी और वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 0.7 फीसदी रहा है। यह एक बार फिर साबित करता है कि कैसे मोदी सरकार ने राजकोषीय फिजूलखर्ची में लिप्त हुए बिना ऊंची जीडीपी ग्रोथ को अपनाया है।
लेख के अनुसार, पीएम मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत ने बुनियादी ढांचे के विकास और डिजिटलीकरण पर फोकस करते हुए परिवर्तनकारी आर्थिक यात्रा की है। यूपीआई और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी सहित डिजिटल बुनियादी ढांचे के प्रसार ने अर्थव्यवस्था को औपचारिक रूप दिया है। वित्तीय समावेशन को बढ़ाया है। सेवा क्षेत्र में विकास को बढ़ावा दिया है। दिसंबर 2024 तक भारत में कुल 94.49 करोड़ ब्रॉडबैंड ग्राहक थे। इनमें 90.37 करोड़ वायरलेस और 4.11 करोड़ वायरलाइन ग्राहक शामिल थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation