• Latest
  • Trending

तुर्की के जानी दुश्मन कुर्द नेता ने पहली बार भारत से लगाई गुहार

August 9, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तुर्की के जानी दुश्मन कुर्द नेता ने पहली बार भारत से लगाई गुहार

एर्दोगन को सबक सिखाने के लिए भारत को भी आगे आना चाहिए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

दमिश्क। सीरिया के उन इलाकों में जहां कुर्द आबादी ज्यादा है, वहां अकसर तुर्की बमबारी करता रहता है। कई एक्सपर्ट्स ने लगातार मांग की है कि भारत को कुर्दों के साथ खड़ा होना चाहिए। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगर तुर्की, पाकिस्तान की मदद करता है, भारत में कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के लिए दिन रात काम करता है तो भारत को भी एर्दोगन को सबक सिखाने के लिए काम करना चाहिए। ये इस कहानी का एक पहलू है।
सीरिया फिर से अस्थिर हो चुका
दूसरा पहलू ये है कि इजरायल ने पिछले कुछ दिनों से सीरिया में तबाही मचाने वाली बमबारी की है जिससे सीरिया फिर से अस्थिर हो चुका है। खासकर राजधानी दमिश्क और उत्तरी क्षेत्रों में स्थिति काफी बिगड़ चुकी है। ऐसे में सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के कमांडर जनरल मजलूम आब्दी, जो कुर्दों का नेतृत्व करते हैं और जो डेमोक्रेटिक ऑटोनॉमस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ नॉर्थ एंड ईस्ट सीरिया के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं, उन्होंने भारत से महत्वपूर्ण मदद मांगी है। जनरल मजलूम आब्दी की पार्टी कट्टरपंथ का विरोध करती है। उनकी पार्टी सीरिया में एक सेक्युलर सरकार की स्थापना करना चाहती है लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति अबु जोलानी, जिनके संबंध एक वक्त अलकायदा और आईएसआईएस से रहे हैं, वो चाहते हैं कि जनरल मजलूम आब्दी 10 मार्च को हुए समझौते का पालन करे, लेकिन जनरल आब्दी विकेन्द्रीकृत सरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि सीरिया में बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद भले ही राहत की सांस ली गई हो, लेकिन सुरक्षा और प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है, जिससे आईएसआईएस जैसी आतंकी ताकतों को दोबारा संगठित होने का मौका मिल रहा है। उनकी मांग है कि सीरिया की सरकार में हर जाति और धर्म के लोगों को शामिल किया जाए और लैंगिक समानता को बढ़ाया जाए, लेकिन आतंकवादी से राष्ट्रपति बने अबू जोलानी इसे सीरिया की संप्रुभता का उल्लंघन बता रहे हैं।
मीडिया को दिए गये इंटरव्यू में जनरल मजलूम आब्दी ने कहा है कि कई देशों के सैनिक यहां अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के ठिकानों पर तैनात हैं और हमारी सेनाओं का समर्थन करते हैं। ये देश राजनीतिक प्रक्रिया में भी सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं और सीरियाई लोगों के अपने देश में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक भविष्य के निर्माण के प्रयासों का समर्थन कर सकते हैं। भारत जैसे देश और अन्य एशियाई देश सीरिया में पुनर्निर्माण प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण मैत्रीपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि तुर्की के पाकिस्तान प्रेम पर हथौड़ा चलाने के लिए भारत को ऐसा कदम उठाना चाहिए और कुर्दों की मदद के लिए खुलकर सामने आना चाहिए। अगर भारत कुर्दों की मदद करता है तो तुर्की के लिए ये एक बड़ा सबक होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation