• Latest
  • Trending

ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ

August 1, 2025
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Athletics-track-inside-a-stadium

ग्लासगो में भारत को 39 मेडल मिले, इनमें 10 अकेले बॉक्सिंग से। दो दिन बाद सरकार ने खेल पर ₹36,441 करोड़ मंज़ूर किए — दोनों ख़बरें एक साथ पढ़िए

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश 12 फ़ीसदी कम, अगस्त-सितंबर का अनुमान भी कमज़ोर। फिर भी बुवाई क्यों नहीं बिगड़ी — और आपके पास अब 11 दिन क्यों बचे हैं

August 4, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी, ₹3.15 लाख करोड़ मंज़ूर। पर असली बात यह है कि यह पैसा कब और किसके खाते में पहुंचेगा

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
Tuesday, August 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ

- फार्मा, टेक्सटाइल समेत पांच सेक्टरों पर असर पड़ने की संभावना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ स्ट्राइक की है। उन्होंने भारत से आयातित वस्तुओं पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। रूस से तेल और सैनिक साजोसामान खरीदने पर पेनल्टी भी लगाई है। ट्रंप टैरिफ से भारत के पांच सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
भारत 2021 से अमेरिका का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और अमेरिका के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 186 अरब डॉलर तक पहुंच गया। भारत ने 86.5 अरब डॉलर का निर्यात किया जबकि 45.3 अरब डॉलर का आयात किया। भारत ने व्हिस्की और मोटरसाइकिल जैसी कई वस्तुओं पर टैरिफ घटाए हैं। इसके बावजूद ट्रंप व्यापार घाटे को और भी कम करने पर जोर दे रहे हैं।
भारत आईटी और आईटी एनेबल्ड सेवाओं का एक बड़ा खिलाड़ी है। ट्रंप के इस टैरिफ अटैक से इस क्षेत्र पर सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है लेकिन स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंपोनेंट्स जैसी चीजें इसके दायरे में आ सकती हैं। पिछले कुछ समय में भारत से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट काफी तेजी से बढ़ा है। इसने पेट्रोलियम और डायमंड्स जैसी चीजों को पीछे छोड़ दिया है।
स्मार्टफोन : भारत से अमेरिका को जिन चीजों का सबसे ज्यादा निर्यात होता है, उनमें भारत में बने स्मार्टफोन सबसे अधिक हैं। एप्पल के आईफोन की अब भारत में असेंबलिंग हो रही है। भारत ने अमेरिका को आईफोन एक्सपोर्ट के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।
वित्त वर्ष 2025 में भारत ने अमेरिका को 24.1 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए थे, जो उससे पिछले साल से 55 पर्सेंट ज्यादा हैं। ट्रंप के 25 पर्सेंट टैरिफ अटैक से यह क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकता है।
फार्मा उत्पाद : अमेरिका को भारत से दूसरी जो चीज सबसे अधिक जाती है, वो हैं फार्मास्यूटिकल उत्पाद। भारत से जेनरिक दवाओं और अन्य संबंधित उत्पादों को अमेरिका का वित्त वर्ष 2025 में निर्यात लगभग 10 बिलियन डॉलर का है। यह भारत के कुल फार्मा निर्यात का लगभग 31-35 फीसदी है। यदि फार्मा उत्पादों को टैरिफ से छूट नहीं मिली तो अमेरिका में भारतीय दवाओं और अन्य उत्पादों की कमी होने से कीमतें बढ़ सकती हैं।
टेक्सटाइल : इसके बाद टेक्सटाइल का नंबर आता है। भारत ने अमेरिका को वित्त वर्ष 2025 में लगभग 10.8 बिलियन डॉलर के अपैरल एक्सपोर्ट किए थे। भारत के कुल टेक्सटाइल निर्यात के नजरिए से देखा जाए तो यह लगभग 28 फीसदी बैठता है। भारत इस मामले में अमेरिका पर काफी निर्भर है। अमेरिका अभी भारतीय टेक्सटाइल पर 10 से 12 पर्सेंट टैरिफ लगाता है। अब 25 पर्सेंट एक्स्ट्रा टैरिफ से भारतीय गारमेंट्स व्यापारियों को तगड़ा झटका लग सकता है।
रत्न और आभूषण : भारत ने वित्त वर्ष 2025 में अमेरिका को लगभग 12 बिलियन डॉलर के रत्न और आभूषण एक्सपोर्ट किए थे, चूंकि इन वस्तुओं पर पहले से ही 27 फीसदी का टैरिफ है, ऐसे में अतिरिक्त 25 पर्सेंट टैरिफ लगने से व्यापार में प्रॉफिट मार्जिन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।
ऑटो पार्ट्स : भारत ने साल 2024 में अमेरिका को लगभग 2.2 बिलियन डॉलर के ऑटो पार्ट्स और कंपोनेंट्स एक्सपोर्ट किए थे। तैयार वाहनों का निर्यात तो 10 मिलियन डॉलर का है लेकिन कलपुर्जों का निर्यात ज्यादा है। ट्रंप के 25 पर्सेंट टैरिफ के एलान से इस क्षेत्र में निर्यात प्रभावित होने की आशंका है। इसका भारत के इंजीनियरिंग गुड्स सेक्टर पर भी असर पड़ सकता है, जो भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ एक्सपोर्ट पहल का प्रमुख हिस्सा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation