• Latest
  • Trending

भारत-ब्रिटेन में ऐतिहासिक व्यापार समझौता

July 25, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत-ब्रिटेन में ऐतिहासिक व्यापार समझौता

एफटीए से द्विपक्षीय व्यापार में होगी 34 अरब डॉलर की वृद्धि, 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात को टैरिफ में मिलेगी छूट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 25, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लंदन। भारत और ब्रिटेन ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे द्विपक्षीय व्यापार में लगभग 34 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की उपस्थिति में इस समझौते को औपचारिक रूप दिया गया। इस एफटीए से भारतीय निर्यात के 99 प्रतिशत हिस्से को टैरिफ में छूट मिलेगी। इससे व्यापारियों समेत आम लोगों को बड़े फायदे होंगे। इसी के साथ बाजार पहुंच नई ऊंचाई को छुएगा।
भारत-ब्रिटेन में मुक्त व्यापार समझौता 2030 तक दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को दोगुना करके 120 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने में भी मदद करेगा।
दोनों देशों को होगा फायदा
भारत-ब्रिटेन में डील होने के बाद चमड़ा, जूते, ऑटोपार्ट्स, सीफूड, खिलौने और कपड़ों का रियायती दरों पर निर्यात संभव होगा, जिससे ये चीजें ब्रिटेन के लोगों को सस्ती मिलेंगी। इसके साथ ही ब्रिटेन से आने वाले सामानों पर भी आयात सस्ता होगा, जिससे भारतीयों को सस्ते में सामान मिलेगा। इन चीजों में शामिल हैं- व्हिस्की, चॉकलेट, बिस्किट, सालमन फिश, कॉस्मेटिक सामान, मेडिकल उत्पाद, लग्जरी कारें।
अधिकारियों के अनुसार, एफटीए से ब्रिटिश कंपनियों के लिए कई उत्पादों का निर्यात आसान हो जाएगा, साथ ही समग्र व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद, अब इसे प्रभावी होने से पहले ब्रिटिश संसद से अनुमोदन की आवश्यकता होगी। इस प्रक्रिया में लगभग एक वर्ष का समय लग सकता है।
ब्रिटेन के पीएम स्टारमर ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों को भारी लाभ होगा, वेतन में वृद्धि होगी और जीवन स्तर में सुधार होगा।

मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी
बि्रटेन के बाद प्रधानमंत्री मोदी मालदीव की यात्रा पर जा रहे हैं। वह मुइज्जू के कार्यकाल में राजकीय यात्रा पर आने वाले पहले विदेशी नेता होंगे। 26 जुलाई को पीएम मोदी मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे, इसके लिए खुद मुइज्जू ने उन्हें आमंत्रित किया है। ये वही मुइज्जू हैं जिन्होंने कभी ‘इंडिया आउट’ का नारा दिया था मगर भारत ने अपनी कूटनीति की बदौलत मालदीव को फिर से अपनी सामरिक परिधि में वापस लाने में सफलता पा ली है।

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

पीएम मोदी की मालदीव यात्रा 25-26 जुलाई को तय है। यहां वे राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ बातचीत करेंगे और भारत द्वारा समर्थित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मालदीव भारत की ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ और ‘महासागर विजन’ का अहम हिस्सा है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास पर केंद्रित है। पिछले साल दोनों देशों ने ‘व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी’ के लिए एक संयुक्त दृष्टिकोण बनाया था, जो उनके रिश्तों का आधार बन गया। यह यात्रा भारत के लिए व्यापार, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर है। यह दौरा न सिर्फ भारत की वैश्विक रणनीतिक स्थिति को और मजबूत करेगा बल्कि खासतौर से मालदीव में एक ऐसा कूटनीतिक संदेश देगा जिसे ‘मिशन मालदीव’ के नाम से याद किया जाएगा। इससे चीन को भी यह संदेश जाएगा कि दक्षिण एशिया में भारत की कूटनीति अब भी प्रभावी और निर्णायक है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation