• Latest
  • Trending

प्लास्टिक को लेकर चर्चा में यूपीएससी का सवाल

July 4, 2025
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
खाड़ी देशों में नौकरी

खाड़ी में काम करने वालों के लिए एक बदलाव चुपचाप हुआ है — और यह नौकरी से ज़्यादा उस पैसे से जुड़ा है जो घर आता है

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

खेलो इंडिया का पैसा आठ गुना हुआ — पर गांव-कस्बे के बच्चे के लिए असली बदलाव यह है कि अब चुनाव स्कूल में ही होगा

August 3, 2026
monsoon

पहाड़ों पर छह दिन की बारिश की चेतावनी है — और खेत के हिसाब से देखें तो यह बारिश सही वक़्त पर आई है

August 3, 2026
renewable-energy-1.webp

दिन की धूप का हल भारत ने निकाल लिया। असली समस्या अब शाम सात बजे की है।

August 2, 2026
बिहार ड्रोन सेंटर योजना

बिहार में 480 ड्रोन सेंटर खुलेंगे, पर ड्रोन किसान को बेचा नहीं जाएगा — किराये पर मिलेगा। यही इस योजना की असली बात है

August 2, 2026
Monday, August 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्लास्टिक को लेकर चर्चा में यूपीएससी का सवाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण परीक्षा में से एक माना जाता है। यह परीक्षा न केवल सामान्य ज्ञान की कसौटी है, बल्कि इसमें उम्मीदवार की सोच, समझ और विश्लेषण क्षमता को भी परखा जाता है। हर साल यूपीएससी अपने अनोखे और चौंकाने वाले सवालों से सुर्खियों में रहता है। इसी क्रम में वर्ष 2025 की प्रारंभिक परीक्षा में एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसने उम्मीदवारों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
प्रश्न था, सिगरेट बट्स, चश्मे के लेंस और कार के टायर में से कितने प्लास्टिक से बने होते हैं? इस सवाल का सही उत्तर था- तीनों। यानी तीनों में किसी न किसी रूप में प्लास्टिक मौजूद होता है। यह सवाल देखने में जितना सरल लग सकता है, लेकिन असल मायने में काफी कठिन है। सीधे तौर पर सोचा जाए तो केवर चश्मा का लेंस प्लास्टिक से बना होता है और टायर में रबर का इस्तेमाल होता है और सिगरेट बट्स कपास से बनते हैं। ऐसे में उत्तर केवल चश्मा का लेंस होना चाहिए। मगर उत्तर में तीनों विकल्प सही थे।
क्या इस उत्तर के पीछे का कारण
सबसे पहले बात करें सिगरेट बट्स की, तो अधिकतर लोगों को यह भ्रम होता है कि ये कपास से बने होते हैं जबकि हकीकत यह है कि सिगरेट फिल्टर सेल्यूलोज एसीटेट नामक एक प्रकार के प्लास्टिक से बने होते हैं, जो धीरे-धीरे विघटित होते हैं और वातावरण में जहरीले रसायन छोड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ, चश्मे के लेंस की बात करें तो आधुनिक लेंस अब कांच की जगह सीआर-39 और पॉलीकार्बोनेट जैसे प्लास्टिक से बनाए जाते हैं। ये लेंस हल्के, टिकाऊ होते हैं और बेहतर यूवी प्रोटेक्शन प्रदान करते हैं।
अब आते हैं कार के टायर पर। टायरों में प्राकृतिक रबर के साथ-साथ स्टाइरीन-ब्यूटाडीन रबर और पॉलीब्यूटाडीन रबर जैसे सिंथेटिक प्लास्टिक कंपाउंड्स का इस्तेमाल होता है। ये टायर को ज्यादा लचीला, टिकाऊ और मजबूत बनाते हैं, लेकिन लंबे समय में ये माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण का बड़ा कारण बनते हैं।
क्यों जरूरी है यह सवाल
यूपीएससी का यह सवाल न सिर्फ अभ्यर्थियों के लिए जरूरी था, बल्कि आम लोगों को भी इसका उत्तर जानना जरूरी हैं क्योंकि यूपीएससी ऐसे मुद्दों को भी महत्व दे रहा है जो पर्यावरण और सार्वजनिक जीवन से सीधे जुड़े हुए हैं। यह न सिर्फ जानकारी का प्रश्न था, बल्कि यह भी दिखाता है कि एक उम्मीदवार को आज की दुनिया में किन विषयों पर सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation