• Latest
  • Trending

डसॉल्ट और रिलायंस मिलकर भारत में बनाएंगे एग्जीक्यूटिव जेट

June 20, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डसॉल्ट और रिलायंस मिलकर भारत में बनाएंगे एग्जीक्यूटिव जेट

अगली पीढ़ी के बिजनेस जेट बनाने वाले देशों के खास क्लब में शामिल हो जाएगा भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 20, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ मिलकर भारत में ‘फाल्कन 2000’ एलएक्सएस एग्जीक्यूटिव जेट बनाने की योजना तैयार की। ये जेट वैश्विक बाजार के लिए होंगे और उम्मीद है कि पहला जेट 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस साझेदारी से भारत, अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्राजील के बाद अगली पीढ़ी के बिजनेस जेट बनाने वाले देशों के खास क्लब में शामिल हो जाएगा। इसके लिए नागपुर में डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (डीआरएएल) के प्लांट को 400,000 वर्ग फीट तक बढ़ाया जाएगा। इस काम के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है।
डसॉल्ट एविएशन का कहना है कि 2028 तक ये जेट बनकर तैयार हो जाएंगे। कंपनी के अनुसार, भारत अब एक महत्वपूर्ण वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में उभरेगा। डसॉल्ट एविएशन ने पेरिस एयर शो में एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘यह पहली बार है कि डसॉल्ट एविएशन फ्रांस के बाहर ‘फाल्कन 2000’ जेट का निर्माण करेगी, जिससे भारत एक रणनीतिक वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में स्थापित होगा। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि यह संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्राजील के बाद अगली पीढ़ी के बिजनेस जेट बनाने वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो जाएगा।’यह करार ऐसे समय में हुआ है, जब अपने 787 ड्रीमलाइनर की वजह से अमेरिका की विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग इसकी सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद इसके विमानों की सुरक्षा को लेकर सघन जांच की जा रही है।
मिहान में हर साल 22 एग्जीक्यूटिव जेट बनाने की क्षमता होगी
नागपुर के मिहान में स्थित डीआरएएल प्लांट में फिलहाल फाल्कन लाइन के लिए फ्यूजलेज के हिस्से और कंपोनेंट बन रहे हैं। अब इसे बढ़ाकर 4,00,000 वर्ग फीट का कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। यहां हर साल 22 एग्जीक्यूटिव जेट बनाने की क्षमता होगी। हालांकि, विमानों की वास्तविक संख्या वैश्विक ऑर्डर और भारत की जरूरतों पर निर्भर करेगी। डीआरएएल की पिछली योजनाओं के अनुसार, फाल्कन 2000 बिजनेस जेट का पहला मॉडल 2022 तक बनकर तैयार हो जाना था लेकिन, कोविड-19 महामारी के कारण योजनाएं पटरी से उतर गईं। महामारी का असर नागरिक जेट की वैश्विक मांग पर भी पड़ा।
‘मेक इन इंडिया’ अभियान के लिए बड़ी पहल
एक बार पूरा हो जाने पर यह भारत में नागरिक जेट बनाने वाली पहली प्रोडक्शन लाइन होगी और इससे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को नई धार मिलेगी। फिलहाल, टाटा, एयरबस के साथ मिलकर सी-295 सैन्य परिवहन विमान बनाता है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों सहित कई तरह के विमान बनाता है।
राफेल फाइटर जेट के लिए भी काम कर रहा है
भारत में एग्जीक्यूटिव जेट के निर्माण के साथ ही डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (डीआरएएल) फाल्कन श्रृंखला के लिए उत्कृष्टता केंद्र बन जाएगा। इसमें फाल्कन 6X और फाल्कन 8X कार्यक्रम भी शामिल हैं, जिनका उपयोग ज्यादातर नागरिक कार्यों के लिए होता है, लेकिन इन्हें सैन्य उपयोग के लिए भी बदला जा सकता है। डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा कि यह समझौता डीआरएएल के विस्तार को दर्शाता है, जिसकी स्थापना 2017 में हुई थी और यह राफेल लड़ाकू जेट सौदे के लिए ऑफसेट दायित्वों को पूरा कर रहा है।
कीमत 35 मिलियन डॉलर से अधिक
एक रिपोर्ट के अनुसार डीआरएएल के आंतरिक अनुमानों में दावा किया गया है कि ‘मेक इन इंडिया’ परियोजना से नागपुर में कम श्रम और उत्पादन लागत के कारण फ्रांस की तुलना में 5 मिलियन डॉलर का लागत लाभ हो सकता है। एक फाल्कन 2000LX की कीमत 35 मिलियन डॉलर से ज्यादा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation