• Latest
  • Trending

वाहनों के लिए खुला समृद्धि महामार्ग

June 13, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वाहनों के लिए खुला समृद्धि महामार्ग

- जंगलों के बीच 17 ब्रिज, 5 टनल, 24 जिलों से कनेक्शन हो गया फास्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। इगतपुरी से ठाणे तक बने समृद्धि महामार्ग के अंतिम फेज का उद्घाटन हुआ। इसे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि समृद्धि महामार्ग राज्य में समृद्धि लाने का नया द्वार होगा। यह मार्ग राज्य के 24 जिलों को कनेक्ट करने का काम करता है। समृद्धि को जेएनपीटी से जोड़ने के साथ ही पालघर में बन रहे वाढवन पोर्ट से भी कनेक्ट किया जाएगा। दो पोर्ट से कनेक्ट होने से परिसर का तेजी से विकास संभव होगा। वहीं हाइवे के करीब गैस पाइप लाइन भी बिछाई गई है। इस वजह से हाइवे के करीब के उद्योग को आसानी से गैस उपलब्ध होगी। हाइवे पर सौर ऊर्जा से 200 मेगा वॉट की बिजली के उत्पादन को 500 मेगा वॉट करने का लक्ष्य रखा गया है।
ज्ञात हो कि अब यात्री रेल मार्ग से भी कम समय में केवल 7 से 8 घंटे में समृद्धि महामार्ग से मुंबई से नागपुर तक पहुंच सकेंगे। पहले ट्रेन से पहुंचने में 12 घंटे और सड़क मार्ग से 14 से 15 घंटे लगते थे। 76 किलोमीटर का आखिरी हिस्सा शुरू हो जाने से अब 701 किलोमीटर का यह महामार्ग वाहनों के लिए खुल गया है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 701 किमी के मार्ग पर 11 लाख छोटे पेड़ और 21 लाख बड़े पेड़ लगाए जा रहे हैं।
‘किसानों का सामान शाम तक मुंबई पहुंचेगा’
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अनुसार, समृद्धि महामार्ग प्रॉजेक्ट के आरंभ में जो स्थान वीरान थे, अब उन जगहों का कायाकल्प हो गया है। वहीं किसान अब अपने सामान के साथ सुबह निकल कर शाम तक मुंबई पहुंच सकेंगे, जबकि पहले किसानों का उत्पाद यहां आने में तीन दिन का समय लगता था। वहीं सीएम फडणवीस ने कहा कि समृद्धि महामार्ग पर मौजूदा समय में हर महीने 10 लाख गाड़ियों की आवाजाही हो रही है, पर अब पूरा महामार्ग खुलने से गाड़ियों की संख्या में 5 गुना का इजाफा होने की उम्मीद है। अब तक 2 करोड़ से अधिक गाड़ियां समृद्धि से गुजर चुकी हैं।
सफर के दौरान वाहन चालकों को गाड़ी की गति की मर्यादा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
पर्यटन को बढ़ावा
राज्य के दो प्रमुख शहरों को जोड़ने के साथ ही यह हाइवे पर्यटन को भी बढ़ावा देने का काम करेगा। शिंदे के अनुसार, समृद्धि नासिक, शिर्डी और छत्रपति संभाजी नगर को भी कनेक्ट कर रहा है। इस वजह से इन धार्मिक स्थलों तक यात्री आसानी से पहुंच सकेंगे। यात्री मुंबई से शिर्डी 3 घंटे और मुंबई से छत्रपति संभाजी नगर केवल 4 घंटे में पहुंच सकेंगे।
महामार्ग का अंतिम पेज
समृद्धि महामार्ग का अंतिम फेज जंगलों और पहाड़ों के बीच से होकर गुजरता है। इस वजह से 76 किमी के इगतपुरी से ठाणे के बीच मार्ग तैयार करने के लिए 17 ब्रिज और 5 टनल तैयार किए गए हैं।
इन ब्रिज की लंबाई 10.56 किमी है, वहीं ब्रिज की अप और डाउन दिशा की लंबाई जोड़ें तो इसकी कुल लंबाई 21.12 किमी है। सबसे लंबा ब्रिज 2.28 किमी का है। शाहपुर में एक ब्रिज 84 मीटर यानी करीब 27 मंजिला बिल्डिंग इतना ऊंचा है। गाड़ियों को इगतपुरी से कसारा तक केवल 8 मिनट में पहुंचाने के लिए 5 टनल तैयार की गई है। इन टनल की लंबाई 10.73 किमी है। वहीं टनल की अप और डाउन दिशा की लंबाई जोड़े तो इसकी कुल लंबाई 21.46 किमी है। इसमें से 7.78 किमी की 17.6 मीटर की देश की सबसे चौड़ी टनल शामिल है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation