• Latest
  • Trending
isro

चीन ने माना, ब्रह्मोस के आगे फेल हो गये उसके एयर डिफेंस सिस्टम

June 13, 2025
renewable-energy-1.webp

दिन की धूप का हल भारत ने निकाल लिया। असली समस्या अब शाम सात बजे की है।

August 2, 2026
बिहार ड्रोन सेंटर योजना

बिहार में 480 ड्रोन सेंटर खुलेंगे, पर ड्रोन किसान को बेचा नहीं जाएगा — किराये पर मिलेगा। यही इस योजना की असली बात है

August 2, 2026
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 39 पदकों के साथ किया शानदार समापन

39 मेडल और एक झंडा: भारत ग्लासगो से जीत लेकर लौट रहा है और 2030 की ज़िम्मेदारी लेकर भी

August 2, 2026
medical

5 लाख का इलाज, 1,949 बीमारियाँ और अब हर राज्य — पर कार्ड अस्पताल के दरवाज़े पर नहीं, आज बनवाइए

August 2, 2026
exam

अगस्त परीक्षाओं का महीना है — कल से रेलवे, 21 से यूपीएससी: तारीख़ें, तैयारी और वे ग़लतियाँ जो हर साल दोहराई जाती हैं

August 2, 2026
mansoon

पहाड़ों पर छह दिन लगातार बारिश और मैदान में तीन दिन — मौसम विभाग की तारीख़ें पढ़िए, फिर अपना हफ़्ता तय कीजिए

August 2, 2026
farmer

छह हज़ार रुपये साल और पाँच साल की पक्की तारीख़ — पीएम-किसान का असली फ़ायदा रक़म में नहीं, भरोसे में है

August 1, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

आज़ादी के समय जितना पानी था, अब उसका एक तिहाई — बारिश नहीं, यही असली आँकड़ा है

August 1, 2026
खेलो इंडिया योजना

करीब आठ गुना पैसा: 36,441 करोड़ रुपये के खेलो इंडिया पैकेज से ज़मीन पर क्या बदलेगा

August 1, 2026
राष्ट्रमंडल खेल 2026

दिन की शुरुआत ही दो सोने से — भारतीय मुक्केबाज़ों ने रिकॉर्ड फ़ाइनल दिन को भुनाना शुरू किया

August 1, 2026
समुद्र मंथन योजना

समुद्र के नीचे भारत ने अब तक बहुत कम खोजा है — 84,084 करोड़ रुपये की योजना इसी को बदलने की कोशिश है

August 1, 2026
water-store

बारिश रोकने के लिए भारत ने 2.76 करोड़ ढाँचे बना लिए। अगला दशक उन्हें चलाने का है

August 1, 2026
Sunday, August 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चीन ने माना, ब्रह्मोस के आगे फेल हो गये उसके एयर डिफेंस सिस्टम

पाकिस्तान की नाराजगी पर चीन में छपा लेख

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 13, 2025
in the blitz
0
isro

YOU MAY ALSO LIKE

दिन की धूप का हल भारत ने निकाल लिया। असली समस्या अब शाम सात बजे की है।

बिहार में 480 ड्रोन सेंटर खुलेंगे, पर ड्रोन किसान को बेचा नहीं जाएगा — किराये पर मिलेगा। यही इस योजना की असली बात है

ब्लिट्ज ब्यूरो

बीजिंग। चीन ने आखिरकार मान लिया है कि भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल का मुकाबला चीनी एयर डिफेंस सिस्टम एचक्यू-9बी/एचक्यू-16 नहीं कर सकते है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने स्वीकार कर लिया है कि ब्रह्मोस मिसाइलों के आगे उसके डिफेंस सिस्टम फेल हो गये थे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही थी कि पाकिस्तान के चीन निर्मित एयर डिफेंस सिस्टम एचक्यू-9बी और एचक्यू-16 भारत की ब्रह्मोस मिसाइल को रोकने में बुरी तरह से नाकाम रहे। अब, चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आई रिपोर्ट्स से पता चलता है पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने चीन से औपचारिक रूप से शिकायत की है, कि उन्हें जो वायु रक्षा प्रणाली सप्लाई की गई, वह भारत की सुपरसोनिक मिसाइलों से देश की रक्षा करने में नाकाम हो गई हैं।
चीन के सोशल मीडिया से पता चलता है कि पाकिस्तान के अफसरों ने आधिकारिक तौर पर चीन से एयर डिफेंस सिस्टम के फेल होने को लेकर नाराजगी जताई है। इसमें कहा गया कि ब्रह्मोस जैसी हाई स्पीड मैक-3 की क्षमता वाली मिसाइल को रोकने में चीनी एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम हो गए हैं। लेकिन चीन ने बहाना बनाते हुए पाकिस्तान से कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ब्रह्मोस जैसी हाईटेक मिसाइलों को रोकने के लिए नहीं बनाए गये हैं, जिसकी वजह से पाकिस्तान के अधिकारियों में काफी गहरा असंतोष है। चीन के जिलिन प्रांत में प्रकाशित एक लेख में चायनीज कम्युनिस्ट पार्टी ने ब्रह्मोस को भारतीय सेना का ट्रम्प कार्ड हथियार माना है
आपको बता दें कि पाकिस्तान चीनी एयर डिफेंस सिस्टम एचक्यू-9बी और एचक्यू-16 का इस्तेमाल करता है जो भारतीय मिसाइलों के सामने नाकाम हो गये थे। भारत ने युद्ध की शुरूआत में ही ड्रोन हमले में पाकिस्तान के चीनी रडार को भी उड़ा दिया था। आपको बता दें कि भारत-रूस की साझेदारी से विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को विश्व की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में से एक माना जाता है। यह लगभग मैक 2.8–3.0 की गति से उड़ान भरती है और कम ऊंचाई पर उड़ते हुए लक्ष्य पर सटीक प्रहार करती है। इसकी टर्मिनल फेज (अंतिम हमले की अवस्था) में भी यह अपनी रफ्तार और विनाशकारी क्षमता बनाए रखती है, जिससे इसे ट्रैक करना और इंटरसेप्ट करना अत्यंत मुश्किल हो जाता है। भारत अब ब्रह्मोस नेक्स्ट जेनरेशन बना रहा है, जिसकी स्पीड मैक 8 होने की संभावना है।
ब्रह्मोस का यही गुण चीन और पाकिस्तान दोनों के लिए गंभीर रणनीतिक चुनौती बन चुका है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में इस मिसाइल का सटीक और प्रभावशाली इस्तेमाल कर भारत ने न सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, बल्कि पाकिस्तान की वायु सुरक्षा की कमजोरियों की भी पोल खोल दी। पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से चीनी एचक्यू-9बी (लंबी दूरी) और एचक्यू-16 (मध्यम दूरी) पर निर्भर है।
भारत ने पाकिस्तानी ठिकानों पर हमला करने के लिए फ्रांसीसी मूल की स्काल्प क्रूज मिसाइलों और हारोप लोइटरिंग हथियारों का इस्तेमाल किया था। भारत ने पाकिस्तानी एयरबेस और पंजाब के चुनियन में चीन द्वारा आपूर्ति किए गए वाईएलसी-8ईएंटी-स्टील्थ रडार को बेअसर कर दिया था। इन हमलों का मुकाबला करने में एचक्यू-9बी और एचक्यू-16 की नाकामी ने पाकिस्तान के भीतर और चीनी सोशल मीडिया दोनों पर आलोचना की लहर पैदा कर दी है।
चीनी व्यवस्था क्यों नाकाम
चीन ने एचक्यू-9बी एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर बहुत बड़े बड़े दावे किए थे। इस सिस्टम को चीन ने रूस के एस-300 और अमेरिकी पैट्रियट सिस्टम से कॉपी करके बनाया था। इसकी रेंज करीब 250-300 किमी तक मानी जाती है और यह लंबी दूरी के विमानों और क्रूज मिसाइलों को निशाना बना सकती है। दूसरी तरफ एचक्यू-16 मध्यम दूरी की प्रणाली है, जिसकी रेंज लगभग 40-70 किमी है लेकिन दिक्कत ये है कि इन दोनों सिस्टमों को मैक 3 जैसी हाई स्पीड से उड़ती ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों को ट्रैक करने और नष्ट करने की क्षमता नहीं है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation