• Latest
  • Trending

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बदलते भारत की तस्वीर: मोदी

May 30, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बदलते भारत की तस्वीर: मोदी

कृषि में एक नई क्रांति की शुरुआत कर रही हैं ड्रोन दीदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 30, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत द्वारा 7 मई को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में गौरवशाली तरीके से जिक्र किया है।

पीएम मोदी ने कहा, आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है।

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

कहां पहली बार पहुंची बस?
पीएम मोदी ने एक गांव का जिक्र किया, जहां पहली बार बस पहुंची है। उन्होंने कहा, बस से कहीं आना-जाना कितनी सामान्य बात है लेकिन मैं आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताना चाहता हूं, जहां पहली बार एक बस पहुंची।

पीएम मोदी ने कहा, इस दिन का वहां के लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे और जब गांव में पहली बार बस पहुंची तो लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उसका स्वागत किया। यह जगह है महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में और इस गांव का नाम है काटेझरी।

पीएम ने किया छत्तीसगढ़ का जिक्र
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए कहा, ‘मन की बात’ में हम छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर ओलंपिक्स और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब पर चर्चा कर चुके हैं। यहां के बच्चों में साइंस का पैशन है। वो स्पोर्ट्स में भी कमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं। इन लोगों ने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है। मुझे यह जानकार भी बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे हैं।

पीएम मोदी ने की गुजरात की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा, पिछले केवल पांच वर्षों में गुजरात के गिर में शेरों की आबादी 674 से बढ़कर 891 हो गई है। गुजरात ऐसा पहला राज्य बना, जहां बड़े पैमाने पर फोरेस्ट ऑफिसर्स के पद पर महिलाओं की तैनाती की गई। ‘वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन’ के लिए हमें ऐसे ही हमेशा जागरुक और सतर्क रहना होगा।

नॉर्थ-ईस्ट की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट की तारीफ करते हुए कहा कि वहां की बात ही कुछ और है, वहां का सामर्थ्य, वहां की प्रतिभा वाकई अद्भुत है। मुझे एक दिलचस्प कहानी पता चली है क्राफ्टेड फाइबर्स की। ये सिर्फ एक ब्रांड नहीं, सिक्किम की परंपरा, बुनाई की कला और आज के फैशन की सोच- तीनों का सुन्दर संगम है। इसकी शुरुआत की डॉ. चेवांग नोरबू भूटिया ने। पेशे से वो जानवरों के डॉक्टर हैं और दिल से सिक्किम की संस्कृति के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं।

कौन हैं जीवन जोशी
पीएम मोदी ने हल्दवानी के जीवन जोशी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, आज मैं आपको एक ऐसे शानदार व्यक्ति के बारे में बताना चाहता हूं जो एक कलाकार भी हैं और जीती-जागती प्रेरणा भी हैं। नाम है जीवन जोशी, उम्र 65 साल।

पीएम मोदी ने कहा, जीवन उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहते हैं। बचपन में पोलियो ने उनके पैरों की ताकत छीन ली थी, लेकिन पोलियो उनके हौसलों को नहीं छीन पाया। उनके चलने की रफ्तार भले कुछ धीमी हो गई, लेकिन उनका मन कल्पना की हर उड़ान उड़ता रहा। इसी उड़ान में जीवन ने एक अनोखी कला को जन्म दिया और नाम रखा ‘बगेट’। इसमें वो चीड़ के पेड़ों से गिरने वाली सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियां बनाते हैं।

ड्रोन दीदी की तारीफ
पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में ड्रोन दीदियों का भी जिक्र किया और उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी कृषि में एक नई क्रांति की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने कहा, तेलंगाना के सांगा रेड्डी जिले में कुछ समय पहले तक जिन महिलाओं को दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, आज वे ही महिलाएं ड्रोन से 50 एकड़ जमीन पर दवा के छिड़काव का काम पूरा कर रही हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation