• Latest
  • Trending
rail

अब ट्रेन से लीजिए यूपी में ‘जंगल सफारी’ का लुत्फ

May 23, 2025
farmer

छह हज़ार रुपये साल और पाँच साल की पक्की तारीख़ — पीएम-किसान का असली फ़ायदा रक़म में नहीं, भरोसे में है

August 1, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

आज़ादी के समय जितना पानी था, अब उसका एक तिहाई — बारिश नहीं, यही असली आँकड़ा है

August 1, 2026
खेलो इंडिया योजना

करीब आठ गुना पैसा: 36,441 करोड़ रुपये के खेलो इंडिया पैकेज से ज़मीन पर क्या बदलेगा

August 1, 2026
राष्ट्रमंडल खेल 2026

दिन की शुरुआत ही दो सोने से — भारतीय मुक्केबाज़ों ने रिकॉर्ड फ़ाइनल दिन को भुनाना शुरू किया

August 1, 2026
समुद्र मंथन योजना

समुद्र के नीचे भारत ने अब तक बहुत कम खोजा है — 84,084 करोड़ रुपये की योजना इसी को बदलने की कोशिश है

August 1, 2026
water-store

बारिश रोकने के लिए भारत ने 2.76 करोड़ ढाँचे बना लिए। अगला दशक उन्हें चलाने का है

August 1, 2026
UPI

रोज़ 76 करोड़ से ज़्यादा भुगतान: यूपीआई के जुलाई के रिकॉर्ड का असली मतलब

August 1, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

जुलाई ने सीज़न बचा लिया, अब मौसम विभाग कह रहा है — अगस्त और सितंबर में कम बारिश

August 1, 2026
highway (1)

तीन महीने में साल के घाटे का 18.2% — और उसका एक चौथाई हिस्सा बनाने-बनवाने में लगा

August 1, 2026
commonwealth-games-2026-india-23-medals-judo-gold

23 पदक, जूडो में पहला सोना और दस मुक्केबाज़ जिन्हें आज एक-एक करके जीतना है

August 1, 2026
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम

भारत अब अपनी हवा लगभग हर जगह नाप सकता है — अगला दशक इस पर काम करने का है कि मीटर क्या कह रहे हैं

July 31, 2026
Raj-Mandir

पाँच हफ़्ते, सोलह फ़िल्में: जुलाई ने परखा कि भारतीय पर्दे एक साथ कितना बोझ उठा सकते हैं

July 31, 2026
Saturday, August 1, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब ट्रेन से लीजिए यूपी में ‘जंगल सफारी’ का लुत्फ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 23, 2025
in the blitz
0
rail
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। प्रदेश में जंगल सफारी का आनंद पर्यटक अब ट्रेन से भी ले सकेंगे। जंगल की यह रोमांचक यात्रा कतर्नियाघाट, किशनपुर और दुधवा में शुरू हो गई है।

विस्टाडोम कोच वाली इस ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग करवा सकते हैं। बारिश के मौसम में नैशनल पार्क बंद होने के कारण सामान्य सफारी बंद हो जाती है पर यह ट्रेन साल भर चलेगी। फिलहाल यह ट्रेन शनिवार, रविवार को चल रही है। आने वाले दिनों में इसे रोज चलाने की प्रदेश सरकार की योजना है।

YOU MAY ALSO LIKE

छह हज़ार रुपये साल और पाँच साल की पक्की तारीख़ — पीएम-किसान का असली फ़ायदा रक़म में नहीं, भरोसे में है

आज़ादी के समय जितना पानी था, अब उसका एक तिहाई — बारिश नहीं, यही असली आँकड़ा है

पयर्टन निदेशक प्रखर मिश्रा के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के वन क्षेत्रों को ‘वन डेस्टिनेशन थ्री फॉरेस्ट’ के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में पर्यटकों को दुधवा नेशनल पार्क, कतर्नियाघाट और किशनपुर वन्यजीव अभ्यारण्य का एक साथ रोमांचक अनुभव उपलब्ध करवाने के लिए ही विस्टाडोम कोच की शुरुआत की जा रही है। ईको टूरिज्म विकास बोर्ड ने पर्यटकों को साल भर नेचर ट्रेल और जंगल सफारी का अनुभव दिलाने के मकसद से यह शुरुआत की है।

दुधवा से कतर्निया तक का यह सफर 107 किमी का होगा। पर्यटक घने जंगल के भीतर से सफर करते हुए प्राकृतिक नजारे देख सकेंगे। सफर में वेटलैंड, ग्रासलैंड, फार्मलैंड और वुडलैंड के दृश्य करीब से देखे जा सकेंगे। यह सुविधा मॉनसून के सीजन में भी पर्यटकों को आकर्षित करेगी। यह ट्रेन सेवा काफी किफायती भी है। प्रति पर्यटक सिर्फ 275 रुपये किराया लिया जाएगा। प्रखर ने बताया कि यह किराया कतर्नियाघाट से दुधवा नेशनल पार्क तक का है। लखनऊ से कतर्निया तक ले जाने का पैकेज भी तैयार किया जा रहा है।

इस ट्रेन का नाम बिछिया-मैलानी टूरिस्ट पैसेंजर ट्रेन (52259) रखा गया है। यह बहराइच के बिछिया से दिन में 11:45 बजे चलकर 4:19 बजे मैलानी(लखीमपुर-खीरी) पहुंचती है। वहीं वापसी में मैलानी-बिछिया टूरिस्ट पैसेंजर ट्रेन (52260) सुबह 6:05 बजे मैलानी से रवाना होकर 10:30 बजे बिछिया पहुंचती है। ट्रेन बिछिया, मंझरा पुरब, खैराटिया बांध रोड, तिकुनिया, बेलरायन, दुधवा, पलिया कलां, भीरा से होते हुए मैलानी स्टेशन पर पहुंचती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation