• Latest
  • Trending
fund-tax

टैक्सपेयर्स को नहीं मिलेगा कई खर्चों पर कटौती का लाभ

May 15, 2025
UPI

रोज़ 76 करोड़ से ज़्यादा भुगतान: यूपीआई के जुलाई के रिकॉर्ड का असली मतलब

August 1, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

जुलाई ने सीज़न बचा लिया, अब मौसम विभाग कह रहा है — अगस्त और सितंबर में कम बारिश

August 1, 2026
highway (1)

तीन महीने में साल के घाटे का 18.2% — और उसका एक चौथाई हिस्सा बनाने-बनवाने में लगा

August 1, 2026
commonwealth-games-2026-india-23-medals-judo-gold

23 पदक, जूडो में पहला सोना और दस मुक्केबाज़ जिन्हें आज एक-एक करके जीतना है

August 1, 2026
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम

भारत अब अपनी हवा लगभग हर जगह नाप सकता है — अगला दशक इस पर काम करने का है कि मीटर क्या कह रहे हैं

July 31, 2026
Raj-Mandir

पाँच हफ़्ते, सोलह फ़िल्में: जुलाई ने परखा कि भारतीय पर्दे एक साथ कितना बोझ उठा सकते हैं

July 31, 2026
दूर होगा डेंगू का डर, पहली वैक्सीन को दवा नियामक से मिली मंजूरी

डेंगू के टीके को मंज़ूरी, और चुपचाप बदलता देश का प्रयोगशाला नेटवर्क

July 31, 2026
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, घाटा भी पाँच महीने के शिखर पर — और दोनों की वजह एक ही आँकड़े में है

July 31, 2026
भारत के एक विश्वविद्यालय पुस्तकालय में पढ़ते छात्र

साढ़े चार करोड़ छात्र, एक करोड़ विज्ञान-तकनीक में — और बढ़ोतरी की रफ़्तार गिरकर 0.8% पर

July 31, 2026
भारत भूजल पुनर्भरण

448 अरब घन मीटर: भूजल की लड़ाई भारत धीरे-धीरे जीत रहा है — पर सबसे तेज़ी वहीं नहीं, जहां सबसे ज़्यादा ज़रूरत है

July 31, 2026
mission Gaganyaan

तीन परीक्षण जिन्हें कोई नहीं देखता — और जिन पर तय होता है कि यात्री सुरक्षित लौटेगा या नहीं

July 31, 2026
United-Kingdom-Parliament

भारत–ब्रिटेन समझौते के दो हफ़्ते: 99% निर्यात पर शुल्क शून्य होने से असल में बदलता क्या है

July 31, 2026
Saturday, August 1, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

टैक्सपेयर्स को नहीं मिलेगा कई खर्चों पर कटौती का लाभ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 15, 2025
in the blitz
0
fund-tax

YOU MAY ALSO LIKE

रोज़ 76 करोड़ से ज़्यादा भुगतान: यूपीआई के जुलाई के रिकॉर्ड का असली मतलब

जुलाई ने सीज़न बचा लिया, अब मौसम विभाग कह रहा है — अगस्त और सितंबर में कम बारिश

मनोज जैन

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने कहा है कि सेबी अधिनियम और प्रतिस्पर्धा अधिनियम सहित चार कानूनों के तहत शुरू कार्यवाही के निपटान पर हुए खर्च की कटौती का दावा करने की करदाताओं को अनुमति नहीं होगी। इन निर्दिष्ट कानूनों में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992; प्रतिभूति संविदा (विनियमन) अधिनियम, 1956; डिपोजिटरी अधिनियम, 1996; और प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 शामिल हैं। आयकर विभाग के नियंत्रक निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जारी नवीनतम अधिसूचना में कहा है कि चार निर्दिष्ट कानूनों के तहत उल्लंघन या चूक के संबंध में शुरू की गई कार्यवाही को निपटाने पर किए गए किसी भी व्यय को व्यवसाय या पेशे के उद्देश्य से किया गया खर्च नहीं माना जाएगा।
सीबीडीटी ने कहा कि ऐसा होने के कारण इस तरह के व्यय पर किसी भी कटौती या भत्ते की मंजूरी नहीं दी जाएगी। एकेएम ग्लोबल के कर साझेदार अमित माहेश्वरी ने कहा कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 37(1) के तहत निपटान भुगतान की कटौती लंबे समय से न्यायिक बहस का विषय रही है। इसमें सेबी को भुगतान किए गए सहमति शुल्क को वाणिज्यिक सुविधा के आधार पर व्यावसायिक व्यय के रूप में अनुमति दी गई थी।
ग्रे एरिया
हालांकि उन्होंने कहा कि सीबीडीटी ने वित्त अधिनियम, 2024 के जरिये कानून में बदलाव किए और अब इसे अधिसूचित कर दिया है। अब भारत में या बाहर सेबी अधिनियम, प्रतिभूति संविदा (विनियमन) अधिनियम, डिपॉजिटरी अधिनियम और प्रतिस्पर्धा अधिनियम सहित विशिष्ट कानूनों के तहत कार्यवाही के निपटान या समझौते के लिए किया गया कोई भी व्यय कटौती के लिए पात्र नहीं होगा। माहेश्वरी ने कहा कि यह प्रभावी रूप से न्यायाधिकरण के पुराने फैसलों को निरस्त कर देता है और कर परिदृश्य में बहुत जरूरी स्पष्टता लाता है। हालांकि, फेमा जैसे अन्य नियामकीय कानूनों एवं आरबीआई के निर्देशों के तहत ‘ग्रे एरिया’ अब भी बरकरार है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation