• Latest
  • Trending
44 RTO services in the state are now online

प्रदेश में आरटीओ की 44 सेवाएं अब ऑनलाइन

April 25, 2025
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम

भारत अब अपनी हवा लगभग हर जगह नाप सकता है — अगला दशक इस पर काम करने का है कि मीटर क्या कह रहे हैं

July 31, 2026
Raj-Mandir

पाँच हफ़्ते, सोलह फ़िल्में: जुलाई ने परखा कि भारतीय पर्दे एक साथ कितना बोझ उठा सकते हैं

July 31, 2026
दूर होगा डेंगू का डर, पहली वैक्सीन को दवा नियामक से मिली मंजूरी

डेंगू के टीके को मंज़ूरी, और चुपचाप बदलता देश का प्रयोगशाला नेटवर्क

July 31, 2026
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, घाटा भी पाँच महीने के शिखर पर — और दोनों की वजह एक ही आँकड़े में है

July 31, 2026
भारत के एक विश्वविद्यालय पुस्तकालय में पढ़ते छात्र

साढ़े चार करोड़ छात्र, एक करोड़ विज्ञान-तकनीक में — और बढ़ोतरी की रफ़्तार गिरकर 0.8% पर

July 31, 2026
भारत भूजल पुनर्भरण

448 अरब घन मीटर: भूजल की लड़ाई भारत धीरे-धीरे जीत रहा है — पर सबसे तेज़ी वहीं नहीं, जहां सबसे ज़्यादा ज़रूरत है

July 31, 2026
mission Gaganyaan

तीन परीक्षण जिन्हें कोई नहीं देखता — और जिन पर तय होता है कि यात्री सुरक्षित लौटेगा या नहीं

July 31, 2026
United-Kingdom-Parliament

भारत–ब्रिटेन समझौते के दो हफ़्ते: 99% निर्यात पर शुल्क शून्य होने से असल में बदलता क्या है

July 31, 2026
The-Sabarmati-riverfront-in-Ahmedabad,-Gujarat

गुजरात पर रेड अलर्ट, अहमदाबाद में स्कूल बंद — और महीना आंकड़ों में जितना दिखता है, उससे ज़्यादा सूखा

July 31, 2026
Commonwealth-Games

एक ही फ़ाइनल में भारत के तीन भाला फेंक खिलाड़ी — यह आंकड़ा किसी एक थ्रो से बड़ा है

July 31, 2026
5.5% और 16.2%: भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, उम्र का मेल नहीं बैठ रहा है

5.5% और 16.2%: भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, उम्र का मेल नहीं बैठ रहा है

July 30, 2026
vikram

वह रडार जो ज़मीन का खिसकना देख लेता है: निसार के पहले साल से भारत को क्या मिला

July 30, 2026
Friday, July 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रदेश में आरटीओ की 44 सेवाएं अब ऑनलाइन

- मात्र 30 रुपये में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर सेवाएं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
44 RTO services in the state are now online

YOU MAY ALSO LIKE

भारत अब अपनी हवा लगभग हर जगह नाप सकता है — अगला दशक इस पर काम करने का है कि मीटर क्या कह रहे हैं

पाँच हफ़्ते, सोलह फ़िल्में: जुलाई ने परखा कि भारतीय पर्दे एक साथ कितना बोझ उठा सकते हैं

ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन ट्रांसफर कराने या डीएल रिन्यूअल कराने जैसी सेवाओं के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्क र नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके साथ ही आरटीओ के दलालों के चक्क र में भी फंसना नहीं पड़ेगा।
इससे लोगों के हजारों रुपए बर्बाद होने से बच जाएंगे। यूपी सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए एक नई सुविधा प्रारंभ की है। इसके तहत अब राज्य के किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से मात्र 30 रुपये का चार्ज देकर आरटीओ की 44 ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
लाखों सीएससी हुए लिंक
राज्य के करीब 1.5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर्स को परिवहन विभाग के दो पोर्टल सारथी और वाहन से जोड़ा गया है। इससे लोगों को आरटीओ ऑफिस के बाहर मौजूद दलालों के झांसे में फंसने की जरूरत नहीं होगी।
स्कैनिंग और फोटो कॉपी की मामूली कीमत
इन सेवाओं के लिए अलग से स्कैनिंग के 3 रुपये और फोटो कॉपी के 2 रुपये देने होंगे। आवेदन से लेकर फीस भरने तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। एक बार सेवा के लिए 30 रुपये यूजर चार्ज देने के बाद केवल सरकारी फीस ही देनी होगी। पेमेंट के लिए एसबीआई का गेटवे इस्तेमाल किया जाएगा और हर जानकारी सीधे आवेदक के मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।
बिचौलियों से लोगों को मिलेगी राहत
एआरटीओ प्रशासन आलोक सिंह के अनुसार पहले लोग जानकारी के अभाव में दलालों से संपर्क कर लेते थे, जो सरकारी फीस से कई गुना ज्यादा रकम वसूलते थे, लेकिन अब यह सब खत्म हो जाएगा। अब हर व्यक्ति अपने घर के पास बने किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकेगा।
ये है बहुत ही आसान प्रक्रिया
कॉमन सर्विस सेंटर से आवेदन करने पर काम तय समय में पूरा होगा और दस्तावेज सीधे घर के पते पर डाक से भेजे जाएंगे। इससे लोगों को बार-बार दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय व पैसे दोनों की बचत होगी।
सरकार की यह पहल न सिर्फ लोगों को सुविधा देगी, बल्कि भ्रष्टाचार को भी काफी हद तक रोकने में मदद करेगी। अब परिवहन विभाग की सेवाएं हर आम नागरिक की पहुंच में होंगी। साथ ही बिना किसी परेशानी के लोगों को लाभ मिलेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation