• Latest
  • Trending
trump

अमेरिका का चीन पर 245 प्रतिशत का जवाबी टैरिफ

April 25, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिका का चीन पर 245 प्रतिशत का जवाबी टैरिफ

चीन की जवाबी कार्रवाई, बोइंग सौदे के तहत विमान लेने से किया इन्कार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
trump

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ललित दुबे

वाशिंगटन। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार युद्ध बढ़ने के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि चीन को जवाबी कार्रवाई के कारण अब अमेरिका में आयात पर 245 प्रतिशत तक टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। चीन एकमात्र ऐसा देश है, जिसने अमेरिका की टैरिफ नीति के खिलाफ जवाबी शुल्क लगाया है। बीजिंग ने अमेरिका से आयात पर अतिरिक्त शुल्क 125 प्रतिशत कर दिया था। ट्रंप प्रशासन द्वारा चीनी आयात पर लगाए गए 145 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में उसने यह कदम उठाया था। व्हाइट हाउस ने चीन पर अमेरिका को गैलियम, जर्मेनियम, एंटिमनी व अन्य उच्च प्रौद्योगिकी सामग्रियों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया है। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘टूथ सोशल’ पर लिखा, चीन ने बोइंग सौदे से मुकरते हुए विमानों को स्वीकार करने से मना कर दिया है। इससे उन खबरों की पुष्टि होती है, जिनमें दावा किया गया था कि चीन ने अपनी विमान कंपनियों से अमेरिकी कंपनी बोइंग से विमान नहीं लेने को कहा है।
किसानों की रक्षा करने का संकल्प
ट्रंप ने चीन जैसे अपने विरोधियों के साथ टैरिफ वार में अमेरिका और उसके किसानों की रक्षा करने का संकल्प लिया। व्हाइट हाउस ने एक दस्तावेज में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने आयातित महत्वपूर्ण खनिजों तथा उनसे बने उत्पादों पर अमेरिकी निर्भरता से उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम की जांच शुरू करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कहा गया राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले दिन ही अमेरिका
की अर्थव्यवस्था को फिर से बेहतर बनाने के लिए अपनी अमेरिका फर्स्ट व्यापार नीति की शुरुआत कर दी। 75 से अधिक देश नए व्यापार समझौतों पर चर्चा करने के लिए सामने आ चुके हैं। इसके परिणामस्वरूप जवाबी कार्रवाई करने वाले चीन के अलावा अन्य देशों पर अतिरिक्त शुल्क पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
चीन ने नए अंतरराष्ट्रीय व्यापार
प्रतिनिधि की नियुक्ति की
चीन ने अमेरिका के साथ शुल्क को लेकर जारी विवाद के बीच नया शीर्ष अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ताकार नियुक्त किया है। चीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद यह कदम उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि टैरिफ गतिरोध को समाप्त करने के लिए समझौता करने की जिम्मेदारी अब चीन पर है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने वाग शावेन की जगह ली चेंगगांग को नया अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ताकार नियुक्त किया है। शावेन ने चीन और अमेरिका के बीच 2020 के व्यापार समझौते के लिए व्यापार वार्ता में चीन का प्रतिनिधित्व किया था। ली की नियुक्ति को चीन पर शुल्क की भारी वृद्धि के बीच ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत शुरू करने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
अपनी स्थिति को बार-बार स्पष्ट किया
चीन ने टैरिफ मुद्दे पर अपनी स्थिति को बार-बार स्पष्ट किया है। टैरिफ वार अमेरिका की ओर से शुरू किया गया था और बीजिंग ने अपने वैध अधिकारों, अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय की रक्षा के लिए जवाबी कदम उठाए है। ये कदम पूरी तरह से उचित और कानूनी हैं। टैरिफ और व्यापार युद्धों में कोई विजेता नहीं होता है। चीन इन युद्धों को लड़ना नहीं चाहता है, लेकिन इनसे डरता भी नहीं है।
चीन की कंपनियां भारत में मैन्यूफैक्चरिंग
बेस को विस्तार देने की तैयारी में
बाजार के सूत्रों का कहना है कि चीन की शाओमी व ओप्पो जैसी दूसरी कंपनियों भी भारत में मैन्यूफैक्चरिंग बेस की विस्तार देने की तैयारी में हैं। बहरहाल, चीन की कंपनियों को इन तैयारियों से भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को बल मिलना तय है। नई दिल्ली में चीन के राजदूत शु फीहोंग ने कहा है कि उनके दूतावास ने इस साल चीन यात्रा के इच्छुक 85 हजार भारतीयों को वीजा दिया है। हम और ज्यादा भारतीय मित्रों का स्वागत करने को तैयार हैं। सूत्रों ने बताया कि भारतीय नागरिकों के लिए वीजा लेने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है।
चीनी दूतावास से साक्षात्कार के लिए पहले से आवेदन की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। वीजा फीस में भी कमी की गई है। चीन की तरफ से यह सकारात्मक कदम तब उठाया गया है, जब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों की सामान्य बनाने की लगातार कोशिश हो रही है। नई दिल्ली-बीजिंग के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत करने पर भी काम हो रहा है।इनसेट 2

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation