• Latest
  • Trending
Does Vitamin D deficiency cause cancer?

क्या विटामिन डी की कमी से होता है कैंसर

April 10, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

क्या विटामिन डी की कमी से होता है कैंसर

भारत में 70 प्रतिशत से ज्यादा लोगों में इसकी कमी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 10, 2025
in the blitz
0
Does Vitamin D deficiency cause cancer?

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। विटामिन डी को सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है। यह हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। सेल्स ग्रोथ व ब्लड प्रेशर रेगुलेशन में भी ये मदद करता है।
विटामिन डी की कमी होने पर बॉडी कैल्शियम को एब्जॉर्ब नहीं कर पाती , जिससे हड्डियां कमजोर होने के साथ कई अन्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि विटामिन डी की कमी से कुछ तरह का कैंसर भी हो सकता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक भारत में 70% से ज्यादा लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। इसका मतलब हुआ कि हर 4 में से 3 लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी है। इसलिए कैंसर का जोखिम भी ज्यादा हो सकता है।
विटामिन डी की कमी और कैंसर
विटामिन डी सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए जरूरी है। यह कोशिकाओं के विकास को नियंत्रित करता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और इन्फ्लेमेशन कम करता है। शरीर में इसकी कमी होने पर इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
विटामिन डी की कमी से इन कैंसर का जोखिम-
कोलोरेक्टल कैंसर- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में सितंबर, 2022 में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, विटामिन डी कोशिकाओं की असामान्य ग्रोथ को रोकता है। इसकी कमी से कोलोरेक्टल यानी आंतों के कैंसर यानी का खतरा बढ़ सकता है।
ब्रेस्ट कैंसर- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में जनवरी, 2012 में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, महिलाओं में कम विटामिन डी की कमी से ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।
फेफड़ों का कैंसर- हेल्थ जर्नल मेडिसिन में नवंबर, 2017 में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, विटमिन डी की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और कोशिकाओं में इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है। इसके चलते फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
प्रोस्टेट कैंसर : नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में अक्टूबर, 2018 में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, पुरुषों में बहुत ज्यादा या बहुत कम विटामिन डी लेवल होने पर प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है।
पैंक्रियाटिक कैंसर : जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन एंड मेटाबॉलिज्म में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, विटामिन डी बहुत कम हो गया है तो पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
क्यों हो रही कमी?
डॉ. समित पुरोहित कहते हैं कि आजकल लोगों में विटामिन डी की कमी तेजी से बढ़ने का मुख्य कारण ये है कि लोग सूरज की रोशनी में बहुत कम समय बिताते हैं। लोग ज्यादातर समय घर या ऑफिस के अंदर रहते हैं, जिससे शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन डी बनाने के लिए जरूरी यूवीबी किरणें नहीं मिल पातीं।
सनलाइट का एक्सपोजर न मिलना
अगर कोई ज्यादातर समय घर या ऑफिस में रहता है और धूप में नहीं जा पाता है तो शरीर को विटामिन डी बनाने का मौका नहीं मिलता है। ऐसे ज्यादातर लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर को विटामिन डी बनाने के लिए यूवीबी किरणों की जरूरत होती है, जो सूरज से आती हैं।
वायु प्रदूषण
अगर कोई बहुत प्रदूषित शहर या इलाके में रहता है तो यह भी विटामिन डी की कमी का कारण हो सकता है। गाड़ियों और फैक्टि्रयों से निकलने वाला धुआं हवा में मौजूद कार्बन कणों को बढ़ा देता है। ये कण सूरज की यूवीबी किरणों को सोख लेते हैं, जिससे विटामिन डी बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।
सनस्क्रीन का अधिक इस्तेमाल
सनस्क्रीन लगाने से सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव होता है, लेकिन यह यूवीबी किरणों को भी रोक देती है। ये किरणें ही शरीर में विटामिन डी बनाने का काम करती हैं।
गहरे रंग की त्वचा
गहरे रंग की त्वचा में अधिक मेलेनिन होता है, जो सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। हालांकि, ज्यादा मेलेनिन होने के कारण गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों को विटामिन डी बनाने के लिए ज्यादा समय तक धूप में रहना पड़ता है। इसलिए, जिनकी त्वचा सांवली या काली होती है, उनमें विटामिन डी की कमी का खतरा ज्यादा होता है।
मोटापा या फैट
शरीर में जमा अतिरिक्त फैट विटामिन डी को अवशोषित कर लेता है और इसे कोशिकाओं तक पहुंचने से रोकता है। मोटे लोगों में विटामिन डी की कमी इसलिए ज्यादा पाई जाती है, क्योंकि शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी इसे जमा कर लेती है और शरीर को इसे इस्तेमाल करने में मुश्किल होती है।
उम्र ज्यादा होने पर
हमारी उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, त्वचा की विटामिन डी बनाने की क्षमता कम हो जाती है। बुजुर्ग लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसलिए डॉक्टर अक्सर उन्हें विटामिन डी सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं।
विटामिन डी जो हम खाने या सप्लीमेंट के जरिए लेते हैं, वह हमारे पेट में अवशोषित होता है। अगर पेट से जुड़ी कोई बीमारी हो, जैसे आईबीएस यानी इरिटेबल बॉउल सिंड्रोम, सीलिएक डिजीज या क्रोहन डिजीज हो, तो शरीर में विटामिन डी सही से नहीं पहुंच पाता और इसकी कमी हो सकती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation