• Latest
  • Trending

टैरिफ से निर्यात पर पड़ेगा असर : आरबीआई गवर्नर

April 10, 2025
Aadhaar

डिजिटल पटरी अब क़ानून की किताब में

August 16, 2026
dialy-news

ब्लिट्ज़ इंडिया साप्ताहिक

August 16, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बांधों में सिर्फ़ 44 फ़ीसदी पानी

August 15, 2026
Athletics-track-inside-a-stadium

अब पाँच साल की उम्र से खिलाड़ी की तलाश

August 15, 2026
solar

70 शहर से 700 तक पहुँची पाइप गैस

August 15, 2026
vegetable

थाली फिर महंगी, और गाँव में ज़्यादा

August 15, 2026
भारत के एक विश्वविद्यालय पुस्तकालय में पढ़ते छात्र

अब कोचिंग के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा

August 15, 2026
dialy-news

स्वतंत्रता दिवस पर भारत की बड़ी खबरें

August 15, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

अगस्त की बारिश ही तय करेगी इस साल की फ़सल

August 14, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

हर 100 में से 8 नई कार अब बिजली की

August 14, 2026
ग्रामीण भारत में काम करती महिलाएँ

बिहार में हर परिवार से एक महिला को काम की पूँजी

August 14, 2026
red-fort

कल लाल क़िले पर 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

August 14, 2026
Monday, August 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

टैरिफ से निर्यात पर पड़ेगा असर : आरबीआई गवर्नर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 10, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

डिजिटल पटरी अब क़ानून की किताब में

ब्लिट्ज़ इंडिया साप्ताहिक

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद बताया कि दुनियाभर में चल रहे टैरिफ वॉर के कारण विभिन्न क्षेत्रों का आर्थिक परिदृश्य धुंधला पड़ गया है। मल्होत्रा ने कहा कि इससे दुनिया में विकास दर और महंगाई से जुड़ी नई चुनौतियां पैदा होने का जोखिम बढ़ गया है। भारत पर अमेरिका के जवाबी टैरिफ के प्रभाव पर आरबीआई गवर्नर ने कहा कि देश के निर्यात पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
पहली एमपीसी बैठक
चालू वित्त वर्ष के लिए पहली एमपीसी बैठक के बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा, वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण वस्तुओं के निर्यात पर दबाव दिख सकता है। वहीं सेवाओं के निर्यात में लचीलापन रहने की उम्मीद है। वैश्विक व्यापार से जुड़े व्यवधानों के कारण पैदा हुई चुनौतियां दुनियाभर के बाजार में गिरावट का जोखिम बढ़ाती रहेंगी।
विकास अनुमान घटाया
वैश्विक अनिश्चितताओं को देखते हुए आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए विकास अनुमान को भी 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा, वैश्विक अर्थव्यवस्था में हाल के दिनों में अस्थिरता बढ़ने से अनिश्चितताएं उच्च स्तर पर बनी हुईं हैं। चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अनुमान को फरवरी के 6.7 प्रतिशत के आकलन की तुलना में 20 आधार अंकों तक कम कर दिया गया है।
वैश्विक विकास और मुद्रास्फीति
के लिए नई चुनौतियां
उन्होंने कहा, हालिया व्यापार शुल्क संबंधी घटनाक्रमों ने विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक परिदृश्य पर अनिश्चितताओं को और बढ़ा दिया है। इससे वैश्विक विकास और मुद्रास्फीति के लिए नई चुनौतियां पैदा हो गई हैं। इस उथल-पुथल के बीच, अमेरिकी डॉलर में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। इससे बांड प्रतिफल में भी कमी आई है। इक्विटी बाजारों में सुधार हो रहा है; और कच्चे तेल की कीमतें तीन वर्षों के निम्नतम स्तर पर आ गई हैं।
सावधानी से कदम उठा रहे बैंक
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्रीय बैंक सावधानी से कदम उठा रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में नीतियों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। वे अपनी घरेलू प्राथमिकताओं के आधार पर अपनी नीतियां बना रहे हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation