• Latest
  • Trending
Lakshmi became the one who pulled the family out of the quagmire of poverty

लक्ष्मी बन परिवार को गरीबी के दलदल से निकाला

April 10, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लक्ष्मी बन परिवार को गरीबी के दलदल से निकाला

बदल गई गांव की दस महिलाओं की जिंदगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 10, 2025
in the blitz
0
Lakshmi became the one who pulled the family out of the quagmire of poverty

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

हरिद्वार। कभी चूल्हा-चौका तक सिमटी महिलाएं अपने परिवार के लिए बड़ा संबल बनी हैं। सिलाई-बुनाई, झाडू, जूट बैग, फ्लावर ज्वेलरी और हेयर बैंड बनाकर न केवल परिवार को आर्थिक विपन्नता से बाहर निकाल रही हैं, बल्कि समृद्धि भी ला रही हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कारण हरिद्वार जिले में स्थित नूरपुर पंजनहेड़ी गांव की 10 महिलाओं की पूरी जिंदगी ही बदल गई है। गांव की बिमला जोशी, सुमन देवी, नीरज देवी, परमजीत कौर, लाली, दुलारी, कंचन जोशी, सोमवीरी, सुनीता व बबीता वर्ष 2017 से पहले पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझी हुई थीं। उनका जीवन चूल्हा-चौका तक सीमित था और आर्थिक तंगी के कारण आवश्यक वस्तुओं से भी समझौता करना नियति बन गया था। किसी तरह ये राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं। इन महिलाओं को समूह बनाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को बात समझ में आई और उन्होंने यू-ट्यूब से सिलाई बुनाई के साथ झाडू, जूट बैग, फ्लावर ज्वेलरी और हेयर बैंड बनाना सीखा।
इसके बाद मिशन के आर्थिक सहयोग से राधा स्वामी समूह स्थापित कर इसे रोजगार का आधार बनाया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से समूह को स्वरोजागर के लिए सरस विपणन केंद्र के पास दुकानें भी दी गईं, जहां ये महिलाएं कार्य करती हैं। ये महिलाएं आज प्रति माह 15 हजार रुपये तक कमा रही हैं।
पाक कला से भी धनार्जन
समूह पाक कला से भी धनार्जन कर रहा है। वर्ष 2020 में समूह ने सरस विपणन केंद्र के पास ‘आंटी जी का ढाबा खोला। शुरुआत में यहां सिर्फ चाय-पकौड़ी मिलती थी, बाद में ग्राहकों की मांग पर भोजन भी परोसा जाने लगा। आज इस ढाबे पर प्रतिदिन 2,500 से 3,000 रुपये की बिक्री होती है। इसी वर्ष 28 जनवरी से 13 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान इन महिलाओं ने 3,150 पैकेट भोजन रोशनाबाद स्टेडियम पहुंचाया। कई सरकारी व निजी संस्थाओं की बैठक में भोजन आदि का जिम्मा भी इन महिलाओं को मिलता है।
15 अन्य महिलाओं को किया सशक्त
समूह की शुरुआत करने वाली महिलाओं ने इस समूह से न सिर्फ खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि गांव की अन्य 15 महिलाओं को भी रोजगार देकर सशक्त कर रही हैं। ये महिलाएं भी प्रतिमाह आठ हजार रुपये तक कमा रही हैं।
जीवनस्तर में आया सुधार
समूह से जुड़ी महिलाओं के घर पहले कच्चे व सुविधाओं से वंचित थे, लेकिन आज सभी के पास सुविधायुक्त पक्के घर हैं। अब ये महिलाएं अपने बच्चों को अच्छे निजी विद्यालयों में पढ़ा रही हैं।
सबने अलग-अलग उठाई जिम्मेदारी
समूह की अध्यक्ष विमला जोशी ग्राम संगठन समूह व सरस विपणन केंद्र की संचालक, क्लस्टर लेवल फेडरेशन की अध्यक्ष होने के साथ ही सिलाई कला की मास्टर ट्रेनर भी हैं। नीरज देवी समूह की कोषाध्यक्ष है और बैंक सखी के रूप में कार्यरत हैं। बबीता झाडू निर्माण व सुमन देवी ऊनी उत्पाद बनाने की मास्टर ट्रेनर हैं। ढाबा संचालन का जिम्मा परमजीत कौर के पास है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सहकारिता मंत्री, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही कई संस्थाएं इस समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित कर चुके है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation